लाइव न्यूज़ :

थाली और शंख बजता देख फूट-फूटकर रोने लगीं सपना चौधरी, कहा- बुरे समय में भी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2020 09:19 IST

आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स ने भी कोराना वायरस के खिलाफ जंग में सभी योद्धाओं को सलामी दी है। सेलेब्स ने भी ताली, थाली और घंटी आदि बजाकर सलाम किया है

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार रविवार (22 मार्च) को देश में जनता कर्फ्यू का लोग पालन कर रहे हैंहरियाणी डांसर और सिंगर सपना चौधरी रो पड़ी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार रविवार (22 मार्च) को देश में जनता कर्फ्यू का लोग पालन कर रहे हैं। इस बीच ठीक 5 बजे देशवासियों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे योद्धाओं को सलाम करने के लिए ताली, थाली और शंख बजाया। पीएम मोदी के इस अनुरोध का हर किसी ने पालन किया है। ऐसे में हरियाणी डांसर और सिंगर सपना चौधरी रो पड़ी हैं।

आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स ने भी कोराना वायरस के खिलाफ जंग में सभी योद्धाओं को सलामी दी है। सेलेब्स ने भी ताली, थाली और घंटी आदि बजाकर सलाम किया है। देश में 5 बजे एक एकता का नजारा देखने को मिला है। ऐसे में सपना चौधरी भावुक हो गई हैं।

सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रोती नजर आरही हैं। वह अपने आंसू पोछती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच सपना का ये वीडियो छा गया है। इस वीडियो के कैप्शन में सपना ने लिखा, बुरे समय में भी, कुछ अच्छाई होती है। गर्व है हमें एकता और अखंडता पर। सपना के इस वीडियो को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।वीडियो में सपना नीले रंग के टॉप में नजर आ रही हैं। वीडियो पर न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं।

टॅग्स :सपना चौधरीजनता कर्फ्यूकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?