लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के अखबार में पुलवामा हमले को बताया आजादी की लड़ाई, जाह्नवी कपूर ने लगाई यूं लताड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 18, 2019 09:27 IST

पाकिस्तान के अखबार ने इस कायरतापूर्ण हमले को आजादी की लड़ाई बताया है। इसको लेकर जाह्ववी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Open in App

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान देश  के शहीद हुए हैं। इसे लेकर देश में चारों ओर रोष ही रोष फैल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब को रोष भी देखने को मिल रहा है।  ऐसे में पाकिस्तान के अखबार ने इस कायरतापूर्ण हमले को आजादी की लड़ाई बताया है। इसको लेकर जाह्ववी  कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।

 इस पोस्ट में पाकिस्तान का अंग्रेजी अखबार द नेशनल की फोटो है जिसमें पुलवामा अटैक को उसने पाकिस्तान के लिए आजादी की लड़ाई बताया है जिसको एक्ट्रेस ने जमकर सुनाया हैष जाह्नवी ने लिखा है। ये बेहद त्रासदी भरा और गैर जिम्मेदाराना कार्य है कि सच्चाई को पाकिस्तान की मीडिया का एक हिस्सा अपने राजनीतिक हित को साधने के लिए इसे तोड़-मोड़ कर पेश कर रहा है। भारत के शहीद जवानों ने देश के लिए अपनी जान का बलिदान दिया है।

मैं उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इस दुख भरी घड़ी में हिम्मत देने के लिए प्रार्थना करती रहूंगी।इससे पहले बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने इस घटना पर दुख जताया था। जाह्नवी ने इस हादसे के बाद कहा, 'पुलवामा आतंकी हमले के शहीद और बहादुर जवानों के परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं। यह एक अमानवीय, कायराना, क्रूर और अन्याय से भरा कृत्य है।'

बता दें कि 'उरी' की टीम ने जहां आर्मी वेलफेयर फंड में 1 करोड़ रु. डोनेट किए हैं, वहीं अमिताभ बच्चन ने शहीदों के परिवार को 5-5 लाख रु। देने की घोषणा की है। अक्षय कुमार भी भारत के वीर वेबसाइट और ऐप्प के जरिए शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए फंड जुटा रहे हैं।

टॅग्स :जाह्नवी कपूरपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

भारत2019 पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी की जम्मू अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत

भारतपुलवामा हमले के बाद भारत के एक सख्त कदम से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, पाक मंत्री ने संसद में स्वीकार किया

भारतपुलवामा हमले को लेकर रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल