लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राजनीति पर भड़के ये बॉलीवुड एक्टर, कहा- चुनाव के बाद अगर मैं अपना वोट नहीं बदल सकता तो नेता कैसे...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 23, 2019 11:42 IST

महाराष्ट्र में एक बार फिर देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देआज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नजीते के करीब एक महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने रातोंरात बड़ा उलटफेर कर दिया है। शनिवार सुबह देवेंद्र फडवीस ने महराष्ट्र में दोबारा सीएम पद की शपथ ले ली है।

आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नजीते के करीब एक महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने रातोंरात बड़ा उलटफेर कर दिया है। शनिवार सुबह देवेंद्र फडवीस ने महराष्ट्र में दोबारा सीएम पद की शपथ ले ली है। ऐसे में महाराष्ट्र में हुए इतने बड़े राजनीतिक उलटफेर पर बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का इस पर रिएक्शन आया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए जनता से सवाल पूछा है।

महाराष्ट्र में एक बार फिर देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन शनिवार (23 नवंबर) को सुबह हुआ। देवेंद्र फड़नवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने राजभवन में सुबह सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में इस पर जावेद जाफरी भड़क गए हैं।

जावेद ने ट्वीट करके महाराष्ट्र में हुई उलटफेर पर अपनी राय व्यक्त की है। जावेद ने लिखा है कि मैं चुनाव के बाद अपना वोट बदलना चाहता हूं। क्या मैं कर सकता हूं?  अगर नहीं तो चुनाव के बाद नेता अपनी पार्टी कैसे बदल लेते हैं?जावेद जाफरी ने इस पोस्ट को करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ऐसा सवाल जिसका कोई जवाब नहीं है।

जावेद के ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग तरह तरह से अपनी बात रख रहे हैं। जावेद आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बात वेबाक तरीके से रखते हैं।

यह भी खबर आई है कि अजित पवार एनसीपी के संसदीय बोर्ड के नेता हैं और एनसीपी का कोई भी फैसला शरद पवार की सहमति के बिना नहीं लिया जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को महाराष्ट्र के क्रमश मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भरोसा जताया कि ये दोनों नेता महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस