महाराष्ट्र राजनीति पर भड़के ये बॉलीवुड एक्टर, कहा- चुनाव के बाद अगर मैं अपना वोट नहीं बदल सकता तो नेता कैसे...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 23, 2019 11:42 AM2019-11-23T11:42:18+5:302019-11-23T11:42:18+5:30

महाराष्ट्र में एक बार फिर देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

jaaved jaaferi reaction on maharashtra politics | महाराष्ट्र राजनीति पर भड़के ये बॉलीवुड एक्टर, कहा- चुनाव के बाद अगर मैं अपना वोट नहीं बदल सकता तो नेता कैसे...

महाराष्ट्र राजनीति पर भड़के ये बॉलीवुड एक्टर, कहा- चुनाव के बाद अगर मैं अपना वोट नहीं बदल सकता तो नेता कैसे...

Highlightsआज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नजीते के करीब एक महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने रातोंरात बड़ा उलटफेर कर दिया है। शनिवार सुबह देवेंद्र फडवीस ने महराष्ट्र में दोबारा सीएम पद की शपथ ले ली है।

आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नजीते के करीब एक महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने रातोंरात बड़ा उलटफेर कर दिया है। शनिवार सुबह देवेंद्र फडवीस ने महराष्ट्र में दोबारा सीएम पद की शपथ ले ली है। ऐसे में महाराष्ट्र में हुए इतने बड़े राजनीतिक उलटफेर पर बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का इस पर रिएक्शन आया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए जनता से सवाल पूछा है।

महाराष्ट्र में एक बार फिर देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन शनिवार (23 नवंबर) को सुबह हुआ। देवेंद्र फड़नवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने राजभवन में सुबह सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में इस पर जावेद जाफरी भड़क गए हैं।

जावेद ने ट्वीट करके महाराष्ट्र में हुई उलटफेर पर अपनी राय व्यक्त की है। जावेद ने लिखा है कि मैं चुनाव के बाद अपना वोट बदलना चाहता हूं। क्या मैं कर सकता हूं?  अगर नहीं तो चुनाव के बाद नेता अपनी पार्टी कैसे बदल लेते हैं?जावेद जाफरी ने इस पोस्ट को करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ऐसा सवाल जिसका कोई जवाब नहीं है।


जावेद के ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग तरह तरह से अपनी बात रख रहे हैं। जावेद आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बात वेबाक तरीके से रखते हैं।

यह भी खबर आई है कि अजित पवार एनसीपी के संसदीय बोर्ड के नेता हैं और एनसीपी का कोई भी फैसला शरद पवार की सहमति के बिना नहीं लिया जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को महाराष्ट्र के क्रमश मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भरोसा जताया कि ये दोनों नेता महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे।
 

Web Title: jaaved jaaferi reaction on maharashtra politics

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे