लाइव न्यूज़ :

इमरान हाशमी ने कहा है कि बॉलीवुड में धारा के विपरीत चलना आसान नहीं

By भाषा | Updated: December 25, 2019 17:15 IST

फिल्म में जॉन अब्राहम, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अमोल गुप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय भी नजर आएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि असफल होने के जोखिम के बावजूद वह नए किरदार करना और अपनी बनी हुई छवि को तोड़ने का प्रयास करते रहते हैं। फिल्म ‘शंघाई’, ‘टाइगर्स’ और नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ में उनके लीक से हटकर निभाए बेहतरीन किरदारों को काफी सराहा गया था

अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि असफल होने के जोखिम के बावजूद वह नए किरदार करना और अपनी बनी हुई छवि को तोड़ने का प्रयास करते रहते हैं। फिल्म ‘शंघाई’, ‘टाइगर्स’ और नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ में उनके लीक से हटकर निभाए बेहतरीन किरदारों को काफी सराहा गया था। इमरान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ आप जो भी करें उसके प्रति पूरी तरह समर्पित होना जरूरी है।

मैं अपनी हर फिल्म के साथ कुछ नया अनुभव करना चाहता हूं। लेकिन यह आसान नहीं है। जब आपको एक विशेष प्रकार के सिनेमा के लिए पहचाना जाता हो तो ऐसे में फिल्म जगत में कुछ नया करने की कोशिश करना धारा के विपरीत चलने जैसा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ चीजों के सफल ना होने का जोखिम रहता है लेकिन मुझे इससे दिक्कत नहीं है क्योंकि मुझे पता है कि मैं उस दिशा में अच्छा कर रहा हूं, जहां मैं कुछ नए विषय और नए किरदारों को करने की कोशिश कर रहा हूं और मुझे लगता है कि यही जरूरी भी है।’’

अभिनेता का मानना है कि दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने से ज्यादा जरूरी अपने लिए गए निर्णयों पर विश्वास रखना है। इमरान की आने वाली फिल्म संजय गुप्ता की गैंगस्टर ड्रामा ‘मुम्बई सागा’ है। अभिनेता ने कहा, ‘‘ मैं फिर से कॉमर्शिल फिल्म करना चाहता था।

‘मुम्बई सागा’ दर्शकों को पसंद आने वाली फिल्म है और मैंने काफी लंबे समय से ऐसी कोई फिल्म की भी नहीं थी।’’ इस फिल्म में जॉन अब्राहम, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अमोल गुप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय भी नजर आएंगे। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?