लाइव न्यूज़ :

'झिंगाट' के रिलीज से पहले ईशान और जाह्नवी ने किया ये मस्त डांस, देखें वीडियो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 10:42 IST

शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी ‘धड़क’ का ट्रेलर अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था।

Open in App

मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है। जाह्नवी की ये पहली फिल्म है तो वहीं उनके साथ इस फिल्म में ईशान खट्टर भी हैं। जो धड़क में अभिनय का जादू बिखेरते हुए दिखेंगे। वैसे इससे पहले ईशान,  माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड’ में नजर आ चुके हैं। 

शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी ‘धड़क’ का ट्रेलर अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ी हुई है।

‘धड़क’ मराठी की चर्चित फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक है। दोनों ही स्टार्स अपनी इस फिल्म का प्रमोशन जोरशोर से कर रहे हैं। फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं और अब मेकर्स फिल्म का दूसरा बेहद फेमस गाना 'झिंगाट' को रिलीज करने वाले हैं जो कि बुधवार को होगा।  

खास बात ये है कि यह गाना ‘सैराट’ में भी था और जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वैसे फिल्म के ट्रेलर में भी इस गाने की थोड़ी सी झलक देखने को मिली थी।  ‘झिंगाट’ गाना के रिलीज से पहले अब जाह्नवी और ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों इस गाने पर मस्ती से डांस कर रहे हैं। 

अगर फ‍िल्‍म की कहानी की बात करें तो जाह्नवी कपूर 'पार्थवी' नाम की लड़की का क‍िरदार न‍िभाएंगी, जबक‍ि ईशान  'मधुकर' का रोल प्‍ले करेंगे। फिल्म में व‍िलेन के रूप में आशुतोष राणा होंगे। जो जाह्नवी के पिता के रोल में होंगे। 

टॅग्स :धड़कईशान खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीLokmat Most Stylish Awards 2023: लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स में ईशान खट्टर ने मारी बाजी, इस पुरस्कार पर किया कब्जा

बॉलीवुड चुस्कीअनन्या पांडे संग ब्रेकअप पर ईशान खट्टर को भाई शाहिद कपूर ने दी बेस्ट रिलेशनशिप एडवाइस, जानिए क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीKatrina Kaif: फिल्म 'फोन भूत' के प्रमोशन में कैटरीना कैफ का स्टाइलिश फोटोशूट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीPhone Bhoot: चाचा चौधरी और साबू कॉमिक्स में होंगे 'फोन भूत' फिल्म के किरदार

बॉलीवुड चुस्कीPippa teaser: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का दमदार टीजर रिलीज, 1971 के युद्ध में पर बनी है फिल्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?