लाइव न्यूज़ :

'धड़क' के रिलीज से पहले क्या चल रहा है जाह्नवी के दिल में, जानिए पूरी बात

By विवेक कुमार | Updated: July 19, 2018 11:13 IST

ईशान और जाह्नवी की 'धड़क' की कहानी राजस्थानी बैकग्राउंड पर आधार‍ित है। फिल्म 20 जुलाई को रिलीज हो रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाई: शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। वहीं इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के दोनों स्टार्स 'धड़क' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। धड़क के प्रमोशन के दौरान नई दिल्ली पहुंचे ईशान और जाह्नवी ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए।   

एक सवाल के दौरान जब जाह्नवी से पूछा गया कि 'धड़क' आपकी डेब्यू फिल्म है। 'धड़क'  के रिलीज से पहले आपके दिल में क्या चल रहा है। 

जिसके जवाब में जाह्नवी ने बताया कि थोड़ी नर्वस हूं। मेरे दिल में मेरी फिल्म के गानों का मिक्सर चल रहा है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जाह्नवी ने कहा कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक एक दिन पहले मुझे रात भर नींद नहीं आई मैं एक सेकंड भी सो नहीं सकी थी। मैं काफी एक्साइटेड थी। 

इसके साथ ही जाह्नवी  ने बताया कि उनकी फिल्म धड़क, सैराट पर आधारित है ये सिर्फ अडॉप्टेशन है, फिल्म के सीन अलग हैं, फिल्म का कोई भी सीन कॉपी नहीं हैं। 

बता दें कि फ‍िल्‍म मराठी फ‍िल्‍म 'सैराट' को नागराज मंजुले ने डायरेक्‍ट किया था और इसमें लीड रोल  रिंकू राजुगुरु और आकाश तोसर ने निभाया था। ये कहानी ऑनर किलिंग पर बेस्ड थी। वहीं ईशान और जाह्नवी की 'धड़क' की कहानी राजस्थानी बैकग्राउंड पर आधार‍ित है। दोनों के पेरेंट्स को उनका ये रिश्ता पसंद नहीं आता जिसके बाद वो राजस्थान से भागकर कोलकाता पहुंच जाते हैं।      

बता दें कि सैराट फिल्म का गाना 'झिंगाट' को फिल्म 'धड़क' में रिक्रिएट किया गया है। जिसे 59 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाने में ईशान और जाह्नवी का जबरदस्त डांस है।  गाने को अजय-अतुल ने अपनी आवाज दी है।   'धड़क' को करन जौहर ने प्रोड्यूस किया है। 'धड़क' श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर की डेब्यू फिल्म है। 

टॅग्स :धड़कजाह्नवी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBig Boss 17: 'Orry करता क्या है?' आखिरकार ओरी ने खुद कर दिया खुलासा...

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया के रिश्ते पर लगी मुहर! इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर ने ब्लू कलर की मरमेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, तस्वीरें हुईं सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर ने ब्लैक जंपसूट पहन दिए किलर पोज, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?