लाइव न्यूज़ :

ईशा कोप्पिकर का बड़ा दावा, बहुत सी एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच के चलते बनाई है टॉप पर जगह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 3, 2020 15:19 IST

ईशा कोप्पिकर ने कहा बेशक यह भी होता है लेकिन फिर यह निर्भर करता है कि आप क्या चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर काफी समय से पर्दे से गायब हैं।हाल ही में ईशा ने कई अहम मुद्दों पर बात की है।

 फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर काफी समय से पर्दे से गायब हैं।हाल ही में ईशा ने कई अहम मुद्दों पर बात की है। ईशा का मानना बै कि भाई-भतीजावाद, पक्षपात और समूहवाद जैसी प्रथाएं केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी मौजूद हैं। ईशा कोप्पिकर का कहना है कि अंत में केवल कड़ी मेहनत ही है, जो मायने रखती है। ईशा ने कॉस्टिंग काउच पर भी कई तरह के खुलासे किए हैं।

ईशा का कहना है कि  भाई-भतीजावाद कहें या पक्षपात, लेकिन बाहरी लोगों के लिए जगह नहीं है लेकिन कई ऐसे स्टार किड्स आए और बहुत कुछ नहीं कर पाए। रे जैसे बाहरी लोगों के लिए हर चौराहे पर एक परीक्षा होती है मेहनत के बाद भी विकल्प नहीं होते हैं।। मा

कास्टिंग काउच के बारे में बात करते हुए ईशा कोप्पिकर ने कहा, 'बेशक यह भी होता है लेकिन फिर यह निर्भर करता है कि आप क्या चाहते हैं। आपको कास्टिंग काउच के सहारे काम करना हैं, तो करो, बहुत सी हीरोइनों ने किया है और टॉप मुकाम पर भी पहुंची हैं लेकिन अगर आप नहीं चाहते हैं, तो ऐसा न करें। आपके पास हमेशा एक विकल्प होता है। मैं रात को अच्छी नींद पसंद करती हूं।'

ड्रग्स पर बात करते हुए ईशा ने कहा है कि उनको लगता है कि इस पर टिप्पणी करने के लिए उनके पास कोई 'अधिकार' नहीं है।इससे किसी की भावनाओं को चोट लग सकती है। लेकिन एक आदमी अपनी कंपनी के लिए जाना जाता है, जिसे वह रखता है। मैं अपने बारे में बात कर सकती हूं। मैंने ऐसी किसी भी चीज़ का सामना नहीं किया है और न ही मैंने ऐसा कोई काम किया है, जो मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाए लेकिन हां, मुझे लगता है कि यह ड्रग माफिया एक ऐसी चीज है जिस पर अंकुश लगाने की जरूरत है, क्योंकि यह युवाओं को तबाह कर रहा है। न्यायपालिका को कार्रवाई करनी चाहिए।'

ईशा का करियर

ईशा ने हिंदी फिल्मो के अलावा तेलुगु, तमिल, मराठी और कन्नड़ फिल्मो में भी अभिनय किया था। ईशा ने एक मॉडल के रूप में अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत की थी। बाद में उन्हें फिल्मो की दुनिया में देखा जाने लगा था और इसके बाद उन्होंने राजनीति में भाग लेने का फैसला लिया था।

ईशा ने साल 1998 से अपने अभिनय को फिल्मो में दर्शन शुरू किया था। उनकी फिल्म तेलुगु फिल्म थी, जिसका नाम ‘चंद्रलेखा’ था। इस फिल्म ने निर्देशक ‘कृष्णा वामसी’ थे और फिल्म में ईशा के साथ अभिनेता ‘नागार्जुन’ ने अभिनय किया था। 

साल 2000 में ईशा कोप्पिकर ने अपना डेब्यू हिंदी फिल्मो में भी किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘खालिद मोहम्मद’ द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘फ़िज़ा’ थी। इस फिल्म में उन्होंने ‘गीतांजलि’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को ह्रितिक रोशन, करिश्मा कपूर और जया बच्चन ने निभाया था। इसके बाद ईशा को दूसरी बार फिल्म ‘राहुल’ में एक आइटम गाने पर नाचते हुए देखा गया था। इन दोनों फिल्मो में थोड़ा बहुत अभिनय करने के बाद ईशा को साल 2001 में हिंदी फिल्म ‘प्यार, इश्क़ और मोहब्बत’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘राजीव राय’ थे।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?