लाइव न्यूज़ :

क्या सच में इरफान खान का कैंसर फाइनल स्टेज में, जीने के लिए है कम वक्त? जानें पूरी सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 12, 2018 02:58 IST

इरफान खान ने मार्च में अपनी बीमारी का खुलास किया था। उन्होंने बताया था कि उन्‍हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है।

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल:  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान इन दिनों न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं। जिसकी सूचना उन्होंने खुद ट्विटर पर दी थी। सूत्रों के मुताबिक इस वक्त वह इलाज के लिए देश से बाहर लंदन में हैं। जहां उनका एक जानें-माने अस्पताल में इलाज चल रहा है। इरफान खान की बीमारी को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी थी। इस बार फिर उनकी बीमारी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है, इरफान खान का कैंसर फाइनल स्टेज पर जा पहुंचा है। उनके पास जीने के लिए काफी कम वक्त बचा है। इस अफवाह को  इरफान खान के प्रवक्ता ने सिरे से खारिज कर दिया है। 

यह भी पढ़ें- अफवाह उड़ाने वालों को इरफान खान का जवाब, न्यूरो की हर बीमारी दिमाग की नहीं होती, गूगल कर सकते हैं

प्रवक्ता ने बुधवार को कहा क‍ि इरफान को लेकर जो भी खबरें सोशल मीड‍िया पर चल रही हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। उन्‍होंने कहा, 'सोशल मीडया पर जो बीते कुछ द‍िनों से इरफान को लेकर जो खबर फैल रही है, वह पूरी तरह से गलत है। इसमें कोई भी सच्‍चाई नहीं है। हम उनके पर‍िवार और दोस्‍त के रूप में मीड‍िया से आग्रह करते हैं कि वे इरफान का साथ दें और उनके बेहतर स्वास्थ के लिए कामना करें। 

उन्होंने आगे कहा, सोशल मीडिया पर बिना जांच और कंफर्म हुए बिना ही खबरें चलने लगती हैं। बिना किसी अधिकारिक बयान के हमें खबरों को नहीं मानना चाहिए। 

इरफान खान ने मार्च में अपनी बीमारी का खुलास किया था। उन्होंने बताया था कि उन्‍हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है। उन्‍होंने बताया था कि इसके इलाज के ल‍िए उन्‍हें विदेश जाना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर उड़ने वाली अफवाहों को ध्यान नहीं देने के लिए कहा था। 

टॅग्स :इरफ़ान खानकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में हर दिन 38 नए कैंसर?, डाक्टर बोले-उपाय नहीं किए गए तो स्थिति भयानक होने का खतरा?

स्वास्थ्यमहिलाओं के लिए सुलभ कैंसर स्क्रीनिंग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर, विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में CAPS कार्यक्रम का शुभारंभ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?