लाइव न्यूज़ :

International Yoga Day 2020: योग को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय संग आगे आईं अनुष्का शर्मा, बताए फायदे

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 20, 2020 12:07 IST

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के मौके पर आयुष मंत्रालय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो योग के लाभ के बारे में बता रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयुष मंत्रालय ने शेयर की अनुष्का शर्मा की वीडियोअनुष्का शर्मा ने बताए योग के लाभ

21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाएगा। ऐसे में जनता के बीच योग को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) ने इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को चुना है। 

योग दिवस को लेकर मंत्रालय ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट कर मंत्रालय ने कहा, 'बेहतर और शांत भविष्य के लिए योग का अभ्यास करें। #MyLifeMyYoga वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता में भाग लें और अपनी एंट्री भेजें। वीडियो जमा करने का अंतिम दिन 21 जून 2020 है।' इसके साथ ही आयुष मंत्रालय ने अनुष्का शर्मा की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो योग के लाभ बताते हुए नजर आ रही हैं।

इस दौरान अनुष्का ने बताया, 'योग कानून है और यह हमें बताता है कि हमारे जीवन को कैसे उदार बनाया जाए। योग हमें बांधता नहीं है, यह हमें मुक्त करता है, ताकि हम इस दुनिया के सभी प्राणियों को प्यार और शांति की भावना से देखें। इसलिए शांति और प्रेम के संदेश को फैलाने के लिए 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का अभ्यास करें।'

वेब सीरीज में व्यस्त हैं अनुष्का शर्मा

वहीं, अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके प्रोडक्शन हाउस की दूसरी वेब सीरीज बुलबुल (Bulbbul) 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली। ये सीरीज सुपरनैचुरल थीम पर आधारित है। इस वेब सीरीज में राहुल बोस और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी और पाओली डैम मुख्य भूमिका में हैं। 

टॅग्स :अनुष्का शर्माअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटविराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने विंबलडन में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन का उठाया लुत्फ

भारतप्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?