लाइव न्यूज़ :

International Dance Day: माधुरी दीक्षित के सिग्नेचर स्टेप कर आप भी जीत सकते हैं 'डांस लाइक माधुरी' का खिताब, बस करना होगा ये काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2019 15:10 IST

यूएफओ मूवीज और डीडब्ल्यूएम को ओर से डांस लाइक माधुरी प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। 26 से 29 अप्रैल तक लोगों को अपने सोशल आकाउंट हैंडिल पर लोगों को माधुरी के गाने पर अपने मूव्स दिखाने है।

Open in App

दुनिया भर में 29 अप्रैल को इंटरनेशन डांस डे सेलिब्रेट किया जाएगा। भारतियों पर भी संगीत और नृत्य कला का अपना ही संस्कार है। इसी संस्कार को और आगे बढ़ाने के लिए आगे आयी हैं माधुरी दीक्षित। यूएफओ मूवीज ने माधुरी दीक्षित की ऑनलाइन डांस एकेडमी डांस विद माधुरी (डीडब्ल्यूएम) के साथ मिलकर डांस डे पर डिजिटल डांस चैलेंज लॉन्च करने की तैयारी की है। 

यूएफओ मूवीज और डीडब्ल्यूएम को ओर से डांस लाइक माधुरी प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। 26 से 29 अप्रैल तक लोगों को अपने सोशल आकाउंट हैंडिल पर लोगों को माधुरी के गाने पर अपने मूव्स दिखाने है। और उसे अपलोड करना है। जरूर ये है कि इस डांस में पार्टिसिपेट को माधुरी के सिगनेचर स्टेप को ही करना होगा। साथ ही इस वीडियो को यूएफओ मूवीज के सोशल हैंडल पर अपलोड करना होगा। 

पार्टिसिपेन्टस को जज यूएफओ और माधुरी खुद करेंगी। इसके बाद जो विजेता घोषित होंगे उन्हें फिल्म वाउचर और डीडब्ल्यूएम छूट वाउचर के साथ-साथ यूएफओ मूवीज और डीडब्ल्यूएम दोनों की तरफ से अट्रैक्टिव गिफ्ट दिए जाएंगे।  

यूएफओ मूवीज़ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्री सिद्धार्थ भारद्वाज ने कहा, 'हम अंतर्राष्ट्रीय डांस डे मनाने के लिए अपनी तरह के डिजिटल डांस चैलेंज #DanceLikeMadhuri को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हम अपने दर्शकों के लिए कुछ रोमांचक करना चाहते थे, और हमारा मानना है कि माधुरी दीक्षित के साथ जुड़ने से बड़ा कुछ नहीं हो सकता।'

इस चैलेंज के लिए माधुरी दीक्षित ने भी अपनी बात रखी। अब देखना होगा माधुरी का डांस का तरीका अपनाकर कौन-कौन सा नया टैलेंट निकलकर सामने आता है। वहीं माधुरी दीक्षित आखिरी बार फिल्म कलंक में दिखाई दी थी। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया, सोनाक्षी और आदित्य रॉय कपूर भी थे। हलांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लोगों का दिल नहीं जीत पाई।

टॅग्स :माधुरी दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

बॉलीवुड चुस्कीMrs. Deshpande वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित 'सीरियल किलर' के किरदार में, देखें वीडियो

भारतVIDEO: कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने माधुरी दीक्षित को बताया 'दोयम दर्जे की अभिनेत्री', मचा बवाल

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: आईफा-2025 में छाए शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित?, डांस देख यादों में खोए फैंस, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित करेंगे परफॉर्म?, रिहर्सल का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस