लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'छपाक' से प्रेरित होकर उत्तराखंड सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब एसिड पीड़ितों को देगी पेंशन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 13, 2020 16:42 IST

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में एसिड हमलों के बाद उससे उबरने का प्रयास कर रहे और नए सिर से अपना जीवन शुरू कर रहे पीड़ितों को पेंशन देने की योजना तैयार की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं को 7,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये मासिक पेंशन देने का प्रस्ताव है।फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज हो चुकी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' रिलीज होने के बाद से ही लाखों लोगों के दिल और दिमाग पर असर डाल रही है। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म से अब उत्तराखंड सरकार भी काफी प्रेरित हुई है। उत्तराखंड सरकार ने अब यह फैसला लिया है कि वह राज्य में एसिड पीड़ितों को पेंशन की सुविधा मुहैया कराएगी।

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में एसिड हमलों के बाद उससे उबरने का प्रयास कर रहे और नए सिर से अपना जीवन शुरू कर रहे पीड़ितों को पेंशन देने की योजना तैयार की है। प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को यहां बताया कि उनके विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिसे जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसे हमलों से जूझ रहे 10 पीड़ित हैं। ये लोग फिलहाल हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में रह रहे हैं। मंत्री ने बताया कि ऐसी महिलाओं को 7,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये मासिक पेंशन देने का प्रस्ताव है ताकि वे गरिमापूर्ण तरीके से अपने जीवन का निर्वाह कर सकें।

(भाषा एजेंसी से इनपुट के साथ)

टॅग्स :छपाक मूवीदीपिका पादुकोणउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?