लाइव न्यूज़ :

'भारत' का पर्दे पर जबरदस्त परदर्शन, दिशा का उद्देश्य फिल्म ने किया पूरा

By असीम चक्रवर्ती | Updated: June 7, 2019 16:34 IST

 दिशा पटानी के करियर ने अब एक नया मोड़ लिया है. तेलुगू फिल्म 'लोफर' में वह पहली बार दिखाई दी थी

Open in App

 दिशा पटानी के करियर ने अब एक नया मोड़ लिया है. तेलुगू फिल्म 'लोफर' में वह पहली बार दिखाई दी थी. इसके बाद 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में प्रियंका झा के छोटे से रोल से वह बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा बनीं. वैसे सौंदर्य मंच से आई दिशा शुरू से टाइगर श्रॉफ के साथ अपने अफेयर की खबरों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहती हैं.

हालांकि दिशा इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार करती हैं. 'बागी 2' के बाद उनकी ताजा रिलीज फिल्म 'भारत' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी है. दिशा बताती हैं, ''फिल्म 'भारत' अब रिलीज हो चुकी है. इसलिए फिल्म के अपने किरदार राधा के बारे में ज्यादा कुछ बताने का कोई मतलब नहीं है. मैंने यह रोल सिर्फ सलमान की वजह से किया था.

मेरा उद्देश्य पूरा हो चुका है. असल में मंै इस फिल्म के जरिए और ज्यादा लाइम लाइट में आना चाहती थी. वैसे भी सलमान की फिल्में शुरू होने के साथ ही फोकस में आ जाती हैं, जिस वजह से फिल्म से जुड़े तमाम कलाकारों को भी नोटिस किया जाता है.'' मूलत: उत्तर प्रदेश की रहनेवाली दिशा पटानी अब पूरी तरह से कमर कस कर तैयार हैं.

'भारत' के बाद अब वह भूषण कुमार निर्मित 'मलंग' को लेकर मशगूल हो जाएंगी. मोहित सूरी निर्देशित यह फिल्म 2020 के शुरू में रिलीज होगी. वह कहती हैं, ''यह एक टोटल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. मोहित सर ने इस बार अपना अंदाज काफी बदला है.

अमूमन वह 'आशिकी 2', 'हमारी अधूरी कहानी' जैसी सीरियस फिल्म बनाते हैं, पर इस बार उन्होंनेे अपना अंदाज बदला है. आदित्य रॉय कपूर मेरे हीरो हैंय कुणाल खेमु भी हैं, पर सबसे ऊपर हैं अनिल कपूर. वह इसमें एक अहम किरदार निभा रहे हैं. जल्द ही इसका पूरा शूटिंग शेड्यूल मॉरीशस में पूरा कर लिया जाएगा. फिर इसकी शूटिंग ज्यादा नहीं बचेगी. मार्च में यह फिल्म शुरू हुई थी तब इसकी कुछ शूटिंग गोवा में हुई थी.''

टॅग्स :दिशा पाटनीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

भारतशोध और नवाचार के नए दौर की चुनौतियों से निपटने की जरूरत

क्राइम अलर्टDisha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर गोलीबारी केस में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया

क्राइम अलर्टदिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी, रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण को एसटीएफ-दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में मारा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?