लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस: 'दूर हटो हिंदुस्तान हमारा है' जैसे देशभक्ति के वो गीत जो हर हिन्दुस्तानी के दिलों में करते हैं राज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 15, 2018 03:33 IST

भारत में 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी।

Open in App

भारत में 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। ऐसे में बॉलीवुड में देश की आजादी पर कई फिल्में बनी हैं और देशभक्ति गीत भी उनमें पेश किए गए। जिन्हें सुनने के बाद आज भी आजादी का जश्न दोगुना हो जाता है। आइए हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही देशभक्ति गीत के बारें में बताते हैं।

दूर हटो ऐ दुनिया वालों हिन्दुस्तान हमारा है ये गाना फिल्म क़िस्मत, 1943 का था। इसके संगीतकार अनिल विश्वास थे और आवाज दी थी अमीरबाई कर्नाटकी एवं साथी  ने। आज भी ये गाना हर देशवासी की जुबान पर रहता है।

मो. रफी की आवाज में सजा कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों गाना हर हिंदुस्तानी को रूला देता है। फिल्म हकीकत का ये गाना आज भी वैसे से पसंद किया जाता है जैसे सालों पहले किया जाता था। इसके संगीतकार मदन मोहन थे।

लता मंगेशकर की मधुर आवाज में 'ये मेरे वतन के लोगों' देशभक्ति गीत हर वर्ग के लोगों की जुबां पर चढ़कर बोलता है। 1962 भारत-चीन युद्ध के दौरान सैनिकों की याद में कवि प्रदीप द्वारा यह गीत लिखा गया था।

 1965 में आई 'शहीद' फिल्म का गाना 'ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी' कसम का गाना आजादी क जश्न के दौरान काफी पसंद किया जाता है। इसे मोहम्मद रफी ने गाया था और मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदार निभाया था।

शाहरुख की साल 2007 में आई फिल्म ‘चक दे इंडिया’  का यह गाना जब भी हम सुनते हैं, तो हमारे अंदर देशभक्ति को लेकर एक अलग तरह की खुशी महसूस होती है।

 फिल्म ‘वीर-जारा’ का यह गाना आपको समूचे भारत की भावना से रूबरू करवाने की कोशिश करता है. इस गाने को सुनते समय आप इस देश की मिट्टी की खुशबू को फील करेंगे

आमिर खान की साल 2006 में आई फिल्म ‘फना’ के इस गाने को हम जब भी सुनते हैं, तो हमें अपने देश की तमाम खूबियों की झलक देखने को मिलती

इसी साल पर्दे पर रिलीज हुई राजी का गाना ए वतन मेरे वतन भी फैंस को खूब पसंद आया । ये गाना भी एक जोश को जिंदा करता है।

ना जाने ऐसे कितने गाने हैं जिनके शब्द हर देशवासी को जोड़ते हैं। वीरों की गाथा सुनाते हैं। इन गीतों को सुनने मात्र के दिल में एक अलग उल्लास देखने को मिलता है। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRepublic Day vs Independence Day: गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में क्या फर्क है, आसान भाषा में समझे

भारतVIDEO: बिहार के सीवान जिले के प्राथमिक विद्यालय सरसैया हिंदी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षक ने लगवाए बच्चों से ‘जिन्ना जिंदाबाद’ के नारे

ज़रा हटकेछत्रपति संभाजीनगर में मांस पर बैन?, विरोध में एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने की बिरयानी पार्टी, 15 और 20 अगस्त को बूचड़खाना और मांस बेचने वाली दुकान बंद

भारतक्या है ‘सुदर्शन चक्र’?, इजराइल की ‘आयरन डोम ऑल-वेदर’ वायु रक्षा प्रणाली की तर्ज पर काम

कारोबारलो जी असर, सिर्फ दो कर स्लैब, सस्ते होंगे समान, जीएसटी को लेकर मोदी सरकार ने तैयार किया प्लान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?