साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के घर इनकम टैक्स का छापा, कई सुपरस्टार की फिल्मों में किया है काम
By भाषा | Published: January 16, 2020 07:26 PM2020-01-16T19:26:43+5:302020-01-16T19:26:43+5:30
रश्मिका ने कन्नड़ और तेलुगू की कई फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी नयी फिल्म 'सरिलरु नीकेवरु' अभी सिनेमाघरों में चल रही है।
आयकर अधिकारियों ने कोडुगु जिले के विराजपेट में दक्षिण भारत की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के आवास और छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आयकर अधिकारियों ने सेरेनिटी मैरेज हॉल में भी छापे मारे जिसका मालिक उनका ही परिवार है।
सूत्रों के मुताबिक, आयकर अधिकारी गुरुवार सुबह तीन कारों में बेंगलुरु से विराजपेट पहुंचे। उस समय अभिनेत्री घर पर नहीं थीं और शूटिंग के लिए बाहर गयी हुयी थीं। आयकर अधिकारियों के वहां पहुंचने पर अभिनेत्री के माता-पिता निवास पर मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश से संबंधित दस्तावेज एकत्र और सत्यापित किए जा रहे हैं। रश्मिका ने कन्नड़ और तेलुगू की कई फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी नयी फिल्म 'सरिलरु नीकेवरु' अभी सिनेमाघरों में चल रही है। इसमें उन्होंने लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता महेश बाबू के साथ अभिनय किया है।