लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 21, 2020 14:12 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या मामले में आज फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद (Rajeev Masand) अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबांद्रा पुलिस राजीव मसंद से पहले कई हस्तियों के बयान दर्ज कर चुकी हैसुशांत सुसाइड केस में पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद (Rajeev Masand) का बयान दर्ज किया। मालूम हो, राजीव से पहले पुलिस यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा, रिया चक्रवर्ती, संजय लीला भंसाली, मुकेश छाबड़ा, शनू शर्मा, संजना सांघी और सुशांत के डॉक्टर केरसी चावड़ा के बयान दर्ज कर चुकी है।

राजीव पर लगा निगेटिव रेटिंग देने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजीव मसंद पर सुशांत की फिल्मों को निगेटिव रेटिंग देने का आरोप लगा है। खबरों की माने तो कुछ लोगों के कहने पर राजीव ने सुशांत की फिल्मों को निगेटिव रेटिंग दी थी। इसके अलावा उनपर ये भी आरोप हैं कि उन्होंने सुशांत की फिल्मों के खिलाफ नेगेटिव आर्टिकल लिखे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राजीव से पूछताछ कर पुलिस ये जानना चाह रही है कि उन्होंने क्या किसी के दबाव में आकर तो ऐसा नहीं किया?

बांद्रा पुलिस कर रही जांच

बता दें, सुशांत सुसाइड केस में पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। यही नहीं, बांद्रा पुलिस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। मालूम हो, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजय लीला भंसालीसंजना सांघीरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?