लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'छिछोरे' में सुशांत सिंह राजपूत ने बेटे को खुदकुशी पर दी थी सीख, अब खुद किया सुसाइड

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 14, 2020 17:48 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने बांदा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'छिछोरे' में देखा गया था, जिसमें उनके रील लाइफ बेटे ने खुदखुशी करने की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देनहीं रहे फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, घर पर की आत्महत्यासुशांत आखिरी बार फिल्म 'छिछोरे' में आए थे नजरफिल्म में खुदखुशी का प्रयास करने पर बेटे को दी थी सीख

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई के बांदा स्थित घर में पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे, जिसके चलते उन्होंने खुदकुशी कर ली। वो निजी जिंदगी में किस दौर से गुजर रहे थे, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। ऐसे में फैंस के साथ पूरा बॉलीवुड उनके निधन से सदमे में है। 

छिछोरे में सुशांत के बेटे ने की थी सुसाइड की कोशिश

सुशांत सिंह राजपूत की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'ड्राइव' में देखा गया था। मगर उनकी फिल्म 'छिछोरे' को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने पर्दे पर जमकर धमाल मचाया था। मगर फिल्म 'छिछोरे' में अनिरुद्ध पाठक ऊर्फ अन्नी का बेटा खुदखुशी करने की कोशिश करता है। 

इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने अनिरुद्ध पाठक का किरदार निभाया था, जिसमें अपने बेटे को समझाया था कि हार-जीत की वजह से जिंदगी नहीं खत्म की जाती। मगर किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक दिन सुशांत ही परेशानी के कारण अपनी जिंदगी खत्म कर लेंगे। फिल्म 'छिछोरे' के बाद सुशांत सिंह राजपूत अपनी अपकमिंग फिल्म दिल बेचारा को लेकर चर्चा में बने हुए थे।

8 मई 2020 को रिलीज होने वाली फिल्म

हालांकि, उनकी इस फिल्म की तारीख बार-बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण बदली जा रही थी। पहले तो ये फिल्म 8 मई 2020 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली थी। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो गया था। ये एक रोमांटिक फिल्म हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी।

फिल्म में सुशांत के अपोजिट संजना संघी  नजर आने वाली हैं। फिल्म में पहली बार दोनों एक साथ नजर आएंगे। ये एक लव स्टोरी होगी। फिल्म में फैंस को सुशांत और संजना का जबरदस्त रोमांस देखने को मिलने वाला है। जो पोस्टर सामने आया है उसमें भी सुशांत और संजना का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। फिलहाल, इस तरह से सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने से बॉलीवुड के अलावा कई दिग्गज नेताओं ने भी ट्वीट कर शोक जताया। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्मृति ईरानी और रवि शंकर प्रसाद का नाम भी शामिल है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतछिछोरे फिल्ममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?