लाइव न्यूज़ :

इलियाना डी क्रूज ने रचाई विदेशी ब्वायफ्रेंड से गुपचुप शादी, ये रहा सबूत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 26, 2017 09:56 IST

इलियाना डी क्रूज ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू से शादी कर ली है।

Open in App

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू से शादी कर ली है।

ये खबर खुद एक पोस्ट के जरिए इलियाना ने दी है। अपनी पोस्‍ट में इल‍ियाना ने क्रिसमस की एक तस्‍वीर डालते हुए लिखा है कि इसे हबी (हसबैंड की शॉर्ट फॉर्म) ने लिया है। इसके बाद से तय माना जा रहा है कि इल‍ियाना अब कमिटेड के स्‍टेटस से मैरिड हो चुकी हैं।

लंबे समय से इलियाना कर रही हैं डेट

अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज पिछले काफी समय से अपने विदेशी बॉयफ्रेंड एंड्रयू को डेट कर रही थीं और अब खबर है कि उन्‍होंने शादी कर ली है। हालांकि ये चर्चा पिछले कुछ समय से थीं लेकिन इलियाना की लेटेस्‍ट सोशल मीड‍िया पोस्‍ट की वजह से इसे पक्‍का माना जा रहा है। इससे पहले हाल ही में अनुष्‍का शर्मा ने ऐसे ही चुपके से इटली में विराट कोहली से शादी की है।

इलियाना का बॉलीवुड करियर

बता दें कि इलियाना ने बॉलीवुड में आने से पहले साउथ की कई फिल्‍मों में काम किया है। बॉलीवुड में उन्‍होंने रणबीर कपूर और प्र‍ियंका चोपड़ा के साथ बर्फी ये एंट्री ली। फिर वह शाहिद कपूर के साथ फटा पोस्‍टर न‍िकला हीरो, वरुण धवन के साथ मैं तेरा हीरो, सैफ अली खान के साथ हैपी एंड‍िंग जैसी फिल्‍मों में नजर आईं।  2017 में उनकी दो फिल्‍में मुबारकां और बादशाहो पर्दे पर रिलीज हुईं। पिछले दिनों इलियाना ने एक ब्राइडल फोटोशूट करवाया था। इसमें इलियाना ने अपने लुक के साथ गजब का एक्सपेरिमेंट किया था जिसके बाद वह जमकर सुर्खियों में भी रहीं।

टॅग्स :इलियाना डिक्रूज़शादीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!