लाइव न्यूज़ :

सैफ और करीना दूसरी बार बनने वाले हैं पेरेंट्स, बेटे इब्राहिम ने भी गुड न्यूज़ पर किया रिएक्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 13, 2020 14:34 IST

सैफ अली खान और करीना कपूर दूसरी बारे पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान ने इस खुशखबरी पर रिएक्शन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस भी करीना कपूर खान और सैफ अली खान को लगातार बधाई दे रहे हैंकरीना के पिता रंधीर कपूर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि घर में दो बच्चे तो होने ही चाहिए ताकि एक-दूसरे को कंपनी मिल सके

सैफ अली खान और करीना कपूर अब जल्द ही फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस स्टार कपल ने खुद इस बात की पुष्टि की है। वहीं, फैंस इस गुड न्यूज़ से काफी खुश हैं। मालूम हो, करीना और सैफ की तरफ से हाल ही में एक स्टेटमेंट जारी किया गया था। इसके जरिए दोनों ने बताया, 'हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारा परिवार बढ़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों को उनके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।'

वहीं, भाई-भाभी के माता-पिता बनने से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान बेहद खुश हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने सैफ की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसपर लिखा है 'द क्वैडफादर'। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'जल्द ही आ रहा है। खुद को रोक नहीं पाई। करीना कपूर खान आपको मुबारक हो। आप हमेशा की तरह स्वस्थ और सुरक्षित रहिए।' 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

यही नहीं, अब सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान का भी रिएक्शन सामने आया है। वो भी इस गुड न्यूज़ से बेहद खुश हैं। दरअसल, इब्राहिम ने अपनी बुआ सोहा के पोस्ट कर कमेंट करते हुए लिखा है- अब्बा और इसी के साथ उन्होंने फायर इमोजी पोस्ट की है। मालूम हो, करीना और सैफ ने सारा अली खान के जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है।

ऐसे में फैंस भी करीना कपूर खान और सैफ अली खान को लगातार बधाई दे रहे हैं। बता दें, सैफ और करीना साल 2016 में ने अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान का स्वागत किया था। करीना कपूर खान ने साल 2018 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान दूसरे बच्चे को लेकर कहा था कि वो इसके बारे में दो साल बाद सोचेंगी। इसके अलावा करीना के पिता रंधीर कपूर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि घर में दो बच्चे तो होने ही चाहिए ताकि एक-दूसरे को कंपनी मिल सके।

टॅग्स :सैफ अली खानकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीDaayra: करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग साझा करेंगी स्क्रीन; जानें फिल्म के बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?