लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण का बयान-मैं तब मानसिक बीमारी से गुजरी जब मुझे इसकी आशंका भी नहीं थी

By भाषा | Updated: January 22, 2020 13:16 IST

विश्व आर्थिक मंच 2020 में दीपिका पादुकोण ने कहा कि लोग उनसे पूछते थे कि वह कैसी हैं और वह इसका झूठा जवाब ‘अच्छी हूं’ लंबे समय तक देती रहीं।

Open in App
ठळक मुद्दे दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अवसाद और मानसिक समस्याओं के मुद्दे पर कहा कि उन्हें इस समस्या का तब सामना करना पड़ा था दीपिका ने अवसाद का शिकार होने से लेकर उससे उबरने की कहानी भी बयां की

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अवसाद और मानसिक समस्याओं के मुद्दे पर कहा कि उन्हें इस समस्या का तब सामना करना पड़ा था जब वह पेशेवर रूप से काफी अच्छा कर रही थीं और एक अच्छे रिश्ते में भी थी, इस बीमारी की बिल्कुल भी आशंका तक नहीं थी।

विश्व आर्थिक मंच 2020 में अदाकारा ने कहा कि लोग उनसे पूछते थे कि वह कैसी हैं और वह इसका झूठा जवाब ‘अच्छी हूं’ लंबे समय तक देती रहीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसुस ने कहा कि मानसिक बीमारी का सामना कर रहे लोगों को न केवल सामाजिक उपहास का सामना करना पड़ता है बल्कि वह भेदभाव का भी सामना करते हैं। इसके अलावा इस समस्या से गुजर रहे लोगों के इलाज के लिए भी अच्छी व्यवस्था नहीं है।

भारत में प्रत्येक 10 लाख पर सिर्फ तीन मनोचिकित्सक हैं। क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित पादुकोण 2014 में क्लीनिकल डिप्रेशन का शिकार हुई थीं। इसके बाद उन्होंने मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के लिए लिव, लव, लाफ फाउंडेशन की स्थापना की थी। इस दौरान दीपिका ने अवसाद का शिकार होने से लेकर उससे उबरने की कहानी भी बयां की। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस