लाइव न्यूज़ :

मिर्जापुर फेम अली फजल ने खोला राज, कहा- मुझे अभी भी मेरी मनपसंद भूमिका की तलाश

By भाषा | Updated: October 7, 2020 15:55 IST

फजल भारत में फिल्म ‘फुकरे’ और अमेजन प्राइम की सीरिज ‘मिर्जापुर’ के गुड्डु पंडित के किरादार के लिए जाने जाते हैं। ‘मिर्जापुर’ का सीजन दो 23 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने को तैयार है। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता अली फजल अपनी इस 'लोकतांत्रिक'अभिनय यात्रा का पूरा आनंद ले रहे हैं।अभिनेता ने 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' में इंजीनियरिंग के छात्र जॉय लोबो जो बाद में आत्महत्या कर लेता है

 कभी भारत तो कभी विदेश का दौरा कर रहे अभिनेता अली फजल अपनी इस 'लोकतांत्रिक'अभिनय यात्रा का पूरा आनंद ले रहे हैं। अभिनेता ने 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' में इंजीनियरिंग के छात्र जॉय लोबो जो बाद में आत्महत्या कर लेता है, की भूमिका से अपनी फिल्मी पारी का आगाज किया था।

लखनऊ में जन्मे फजल भी मुंबई में विज्ञान के छात्र के तौर पर स्नातक की अपनी डिग्री पूरी कर रहे थे जब उन्हें '3 इडियट्स' में काम करने का मौका मिला। अभिनेता ने पीटीआई-भाषा को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये दिए एक साक्षात्कार में बताया,''मैंने एक के बाद दूसरी चीज के जरिये धीरे-धीरे सीखना शुरू किया।

यह (अभिनय) मेरे लिए सीखने वाली यात्रा रही है क्योंकि मुझे कभी भी अभिनय की पढ़ाई का मौका नहीं मिला। मैंने भी बहुत सी फ्लॉप फिल्में दी हैं, जिनका मुझे अफसोस है। लेकिन इन सभी ने मुझे एक बेहतर इंसान बनने में मेरी मदद की और मेरे अभिनय को निखारा।” 33 वर्षीय फजल ने वर्ष 2015 में हॉलीवुड फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ में छोटे सा किरदार निभाकर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में पदार्पण किया। इसके बाद विक्टोरिया एंड अब्दुल फिल्म में अपनी भूमिका से प्रशंसा बटोरी।

फजल भारत में फिल्म ‘फुकरे’ और अमेजन प्राइम की सीरिज ‘मिर्जापुर’ के गुड्डु पंडित के किरादार के लिए जाने जाते हैं। ‘मिर्जापुर’ का सीजन दो 23 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने को तैयार है। 

टॅग्स :अली फजल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड देख निराश हुए दर्शक, मुन्ना भैया का भौकाल फुस्स...

बॉलीवुड चुस्कीऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटो देख फैन्स ने लुटाया प्यार; देखें

बॉलीवुड चुस्कीRicha Chadha-Ali Fazal welcome baby girl: गुड्डू भइया पापा बने, मां बनीं ऋचा चड्ढा नन्ही परी का स्वागत, लिखा-परिवार बहुत खुश हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?