लाइव न्यूज़ :

इस फिल्म के बाद ऋतिक रोशन को मिले थे 30 हजार से भी ज्यादा शादी के प्रपोजल

By मेघना वर्मा | Updated: September 26, 2019 10:27 IST

ऋतिक रोशन की लव लाइफ की बात करें तो शादी के 14 साल बाद साल 2014 में ऋतिक और सुजैन ने तलाक ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई।ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'वॉर' में नजर आएंगे।

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'सुपर 30' की सक्सेस को इंज्वॉय कर रहे हैं। साथ ही अपने फैंस के सामने जल्द ही फिल्म 'वॉर' के साथ आने वाले हैं। ऋतिक रोशन ने अपनी पहली ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' से लोगों का दिल जीत लिया था। अमीषा पटेल के अपोजिट इस फिल्म ने ना सिर्फ कई अवॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किए बल्कि इसी फिल्म के बाद ऋतिक रोशन को शादी के लिए 30 हजार से भी ज्यादा प्रपोजल मिल गए। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' के बाद उन्हें 30 हजार से भी ज्यादा मैरिज प्रपोजल मिले। साल 2000 में आई इस फिल्म ने अपने नाम कुल 92 अवॉर्ड्स किए थे। इसी साल ऋतिक ने सुजैन से शादी की थी। रातों-रात सुपरस्टार बनने वाले ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की ये फिल्म सुपर डुपर हिट हुई।

इस साल आईफा अवॉर्ड्स में इसी फिल्म को 20 सालों की बेस्ट फिल्म की लिस्ट में जगह मिली है। वहीं ऋतिक की लव लाइफ की बात करें तो 14 साल की शादी के बाद साल 2014 में ऋतिक और सुजैन ने तलाक ले लिया। उनके दो बच्चे हैं जिन्हें ऋतिक और सुजैन दोनों ही मिलकर टाइम दे रहे हैं। 

कहो ना प्यार है फिल्म की बात करें तो साल 2000 में आई इस फिल्म में ऋतिक रोशन का डबल रोल था। इस फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। वहीं इसी फिल्म का नाम जिनीयिस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों में शामिल किया गया है।

टॅग्स :ऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?