शादी के बाद अनोखे अंदाजा में बर्थडे मनाने वाली हैं दीपिका, खुद एक्ट्रेस ने दिया यूं प्रूफ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 5, 2019 09:42 AM2019-01-05T09:42:04+5:302019-01-05T09:42:04+5:30

दीपिका पादुकोण शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन वहीं मनाएंगी।

how birthday girl deepika padukone rings in her special day | शादी के बाद अनोखे अंदाजा में बर्थडे मनाने वाली हैं दीपिका, खुद एक्ट्रेस ने दिया यूं प्रूफ

शादी के बाद अनोखे अंदाजा में बर्थडे मनाने वाली हैं दीपिका, खुद एक्ट्रेस ने दिया यूं प्रूफ

लाखों दिलों पर राज करनें वाली दीपिका पादुकोण का आज  आज 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण एक साल और बड़ी हो गईं। दीपिका का आज शादी के बाद पहला जन्मदिन है ऐसे में ये उनके लिए खास बर्थडे होने वाला है।   दीपिका ने रणवीर सिंह से 14-15 नवंबर को इटली में शादी की थी, और फिर मुंबई में शादी का रिसेप्शन भी दिया था। अब हाल ही में दोनों हमीनून के लिए देश से बाहर चले गए हैं।

 ऐसे में साफ है कि दीपिका शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन वहीं मनाएंगी। ऐसे में दीपिका पादुकोण ने यह बात अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखी है, जिसमें कहा गया है, 'बहुत जल्द कुछ सुपर एक्साइटिंग होने वाला है। 

आप सबके साथ इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं सकती- प्यार, दीपिका।' ( Something super exciting coming up soon. Can't wait to share this with you all! Love, Deepika). इस अनाउंसमेंट के ठीक नीचे उन्होंने काउंटडाउन भी लगा रखा है।  इस अनाउंसमेंट के ठीक नीचे उन्होंने काउंटडाउन भी लगा रखा है।  साथ ही इससे तो ये भी लग रहा है कि वह खास अंदाज में पति के साथ अपना बर्थ डे मनाने वाली हैं। 

आज दीपिका पादुकोण आज 33 साल की हो गई हैं। हालांकि, इसकी अभी कोई जानकारी ठीक-ठीक नहीं है कि वह अपने इस स्पेशल डे को कैसे सेलिब्रेट कर रही हैं, लेकिन फैन्स को उम्मीद के है कि उनके पति रणवीर इस दिन को जरूर यादगार बनाने वाले हैं। 
 

Web Title: how birthday girl deepika padukone rings in her special day

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे