लाइव न्यूज़ :

Housefull 4 Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, बना डाला रिकॉर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 12, 2019 09:13 IST

'हाउसफुल 4' के जरिए अक्षय कुमार ने इस साल की अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म अक्षय कुमार की 2019 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) कमाई के मामले में रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। कमाई का यह आंकड़ा लगातार जारी है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार  (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) कमाई के मामले में रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस फिल्म ने शानदार कमाई की। कमाई का यह आंकड़ा लगातार जारी है। धनतेरस पर रिलीज हुई फिल्म ने कमाई में कई बॉलीवुड की कॉमेडी की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की 18वें दिन भी शानदार कमाई जारी है।

हाउसफुल 4 ने बीते दिन ने करीब 1.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस लिहाज से  इस लिहाज से फिल्म 17 दिनों में कुल 194.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म रिलीज के इतने दिनों बाद भी लगातार कमाई कर रही है। ये फिल्म फैंस को लगातार भा रही है।

'हाउसफुल 4' के जरिए अक्षय कुमार ने इस साल की अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म अक्षय कुमार की 2019 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' है, जिसने 202.98 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

हाउसफुल सीरीज की पहली फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी, जिसे साजिद खान ने निर्देशित किया था। हाउसफुल 2 और हाउसफुल 3 को क्रमशः 2012 और 2016 में रिलीज किया गया था। हाउसफुल 4 ने 25 अक्टूबर को स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। इस दिन तापसी पन्नू-भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' और राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना' भी रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों को हाउसफुल 4 ने कड़ी टक्कर दी थी।

हाउसफुल 4 को फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'सांड की आंख' की तुलना में 3,500 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इसका फायदा फिल्म को काफी ज्यादा हुआ। अब तक फिल्म 'मेड इन चाइना' ने लगभग 11 करोड़ रुपए और 'सांड की आंख' ने 18 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है लंदन में रहने वाले तीन भाई हैरी(अक्षय कुमार), रॉय(रीतेश देशमुख), मैक्स (बॉबी देओल) रहते हैं। इन तीनों भाइयों को लंदन के गुंडे माइकल भाई के 5 मिलियन डॉलर लौटाने हैं। ऐसे में तीनों पैसा लौटाने के लिए पैसे वाले ठकराल (रंजीत) की तीनों बेटियों   कृति, नेहा और पूजा को फंसाने की कोशिश करते हैं और वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं। वह शादी करने के लिए सितमगढ़ जाते हैं।  यह वहीं जगह होती हैं जहां 600 साल पहले 1419 में भी वह साथ थे।यहां पहुंच कर हैरी को सब बीती बातें याद आ जाती हैं।उन्हें याद आता है कि 600 साल पहले वो राजकुमार बाला देव सिंह थे जिनकी शादी मधु (इस जन्म में कृति) यानी कृति सेनन से होने वाली थी। जबकि इस जन्म में वो पूजा (पूजा हेगड़े) से शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद फिल्म की उल्टी पुलटी कहानी शुरू होती है। फर्स्ट हाफ तक तो कहानी में सब ठीक चलता है।तीनों एक्ट्रेस को काफी ग्लैमर्स तरीके से पेश किया गया है। लेकिन जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है ये काफी बोरिंग सी फील होती है। फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ेगी आपको खुद समझ आ जाएगा कि आगे क्या होने वाला है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनहाउसफुल ४अक्षय कुमाररितेश देशमुखबॉबी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल