लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस पर जागरूकता को लेकर लगी अमिताभ बच्चन की होर्डिंग हटाई गई, जानें क्या है कारण

By भाषा | Updated: July 18, 2020 21:42 IST

अमिताभ बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड-19 को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए लगी महानायक की एक होर्डिंग को हटा दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए लगी महानायक अमिताभ बच्चन की एक होर्डिंग को हटा दिया गया।होर्डिंग में अमिताभ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘डॉन’’ के एक संवाद के जरिए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई थी।

औरंगाबाद।महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के एक गांव में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए लगी महानायक अमिताभ बच्चन की एक होर्डिंग को हटा दिया गया, जिसमें उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘डॉन’’ के एक संवाद के जरिये लोगों से सावधान रहने की अपील की गई थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। होर्डिंग में बच्चन की एक पुरानी तस्वीर के साथ मराठी में एक संदेश लिखा था जिसमें लोगों को कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए घर के अंदर रहने के लिए कहा गया था।

होर्डिंग पर उनकी फिल्म के संवाद की तर्ज पर लिखा था, ‘‘जिस डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन था, उसे कोरोना वायरस ने पकड़ लिया... अपने परिवार के लिए घर पर रहें और अनावश्यक रूप से 'डॉन' बनने की कोशिश न करें।’’

प्रशंसकों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए हटाया गया बैनर

लोहारा नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी गजानन शिंदे ने कहा, ‘‘हमने इस बैनर को कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता पैदा करने और इसे समझाने के लिए डिजाइन किया था। लेकिन अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए हमने इसे हटा दिया है।’’

अमिताभ, उनके बेटे-बहू और पोती कोरोना संक्रमित

गौरतलब है कि 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन (44), बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

राज्य में शनिवार को सामने आए 8348 नए मामले

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 8,348 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने एक बयान में बताया कि संक्रमण से 144 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11,596 पहुंच गई है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 3 लाख के पार

बयान के अनुसार राज्य में अब मामलों की कुल संख्या 3 लाख 937 हो गई है। राज्य में आज कुल 5,306 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या अब 1,65,663 हो गई है। बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में अभी 1,26,926 मरीजों का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?