लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सुशांत के पिता से हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की मुलाकात, परिवार को हिम्मत बंधाते आए नजर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 8, 2020 19:25 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत केके सिंह और बहन रानी सिंह से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से हरियाणा के मुख्य्मंत्रू मनोहर लाल खट्टर ने की मुलाकातसुशांत सुसाइड केस को लेकर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ खड़ी हुई हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए तकरीबन दो महीने हो रहे हैं। मगर इसके बाद भी फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। वहीं, दिवंगत अभिनेता का परिवार भी टूट चुका है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को सुशांत के पिता केके सिंह और बहन रानी सिंह से मुलाकात की।

बता दें, सीबीआई सुशांत सुसाइड केस की जांच में जुटी हुई है। एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के अलावा सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले सुशांत के पिता ने रिया, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पटना में दर्ज कराया था।

मालूम हो, सुशांत सुसाइड केस को लेकर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ खड़ी हुई हैं। यही नहीं, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिया से लगभग 9 घंटे पूछताछ की थी। हालांकि, इस दौरान ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि एक्ट्रेस ने जांच में सहयोग नहीं किया। उन्होंने ईडी के सवालों के सही जवाब नहीं दिए और कहा कि उन्हें डिटेल्स याद नहीं हैं। बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती से  प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले पांच सालों का इनकम टैक्स र‍िटर्न द‍िखाने को कहा गया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?