लाइव न्यूज़ :

हैप्पी बर्थडे कियारा आडवाणी: कियारा के बर्थडे पर एमएस धोनी सहित आइए डालते हैं उनकी बेहतरीन फिल्मों पर एक नज़र

By वैशाली कुमारी | Updated: July 31, 2021 14:46 IST

लस्ट स्टोरीज़ और कबीर सिंह जैसी फिल्मों की सफलता के बाद उनका करियर ग्राफ तेजी से ऊपर गया हैं। इन फिल्मों के बाद कियारा आडवाणी इस समय की सबसे डिमांड वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा आडवाणी की शेरशाह 12 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगीकियारा ने नेटफ्लिक्स पर 2018 में रिलीज़ लस्ट स्टोरीज़ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू कियाकियारा ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म फुगली से बॉलीवुड में कदम रखा

सिर्फ 7 साल से अधिक के करियर में, कियारा आडवाणी ने अपने प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता हासिल की है। कियारा आडवाणी ने 2014 में रिलीज़ फगली के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और 2016 में एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी के साथ बड़ी सफलता पायी।

हालांकि, लस्ट स्टोरीज़ और कबीर सिंह जैसी फिल्मों की सफलता के बाद उनका करियर ग्राफ तेजी से ऊपर गया हैं। इन फिल्मों के बाद कियारा आडवाणी इस समय की सबसे डिमांड वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं और हर बड़े बैनर उसके साथ काम करना चाहते थे। सिर्फ 7 साल से अधिक के करियर में, अभिनेत्री ने बॉक्स ऑफिस की सफलता और अपनी ऐक्टिंग से एक अलग पहचान हासिल की है।

आज यानी 31 जुलाई, को अभिनेत्री अपना 29 वां जन्मदिन मना रही हैं,  तो चलिए एक नज़र डालते हैं कियारा आडवाणी के करियर की बेहतरीन फिल्मों पर।

 Fugly (2014): 

कियारा ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म फुगली से बॉलीवुड में कदम रखा। अक्षय कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म में कई नए चेहरे थे लेकिन कियारा आडवाणी दर्शकों और आलोचकों दोनों को प्रभावित करने में कामयाब रही। फिल्म काफी सफल हुयी और लोग कियारा के ऐक्टिंग से काफी प्रभावित हुए। 

 MS Dhoni- The Untold Story: 

फुगली के साथ एक शानदार शुरुआत के बाद, कियारा को अगली बार नीरज पांडे की एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी मिली। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की बायोपिक थी और यह रिलीज से पहले ही चर्चा मे थी। कियारा ने धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाया था। अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गयी थी।

 Lust Stories: 

कियारा ने नेटफ्लिक्स पर 2018 में रिलीज़ लस्ट स्टोरीज़ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया। इस फिल्म मे कियारा ने विक्की कौशल के साथ काम किया था। करण जौहर द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आयी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने मेघा नाम की एक  महिला का किरदार निभाया था।

 Kabeer Singh: 

तेलुगु ब्लॉकबस्टर अर्जुन रेड्डी की रीमेक, कबीर सिंह 2019 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। जहां शाहिद कपूर के कैरेक्टर को लेकर काफी बातें की गयीं वहीं दूसरी ओर दर्शकों ने शाहिद और कियारा के बीच ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया। 

 Good News: 

अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ के साथ एक शानदार स्टार कास्ट वाली फिल्म में, कियारा ने कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन ऐक्टिंग से अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल हुयी, और यह फिल्म 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में शामिल हो गई।

वही बात करें कियारा कि आने वाली फिल्मों कि तो, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा आडवाणी की शेरशाह 12 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही कियारा, वरूण धवन के साथ जुगजुग जियो में भी नजर आएंगी।

टॅग्स :किआरा आडवाणीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?