B'day Special:'गरबा क्वीन' फाल्गुनी पाठक का आज है जन्मदिन, सुनें दिल छूने वाले कुछ गानें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 12, 2018 11:02 AM2018-03-12T11:02:56+5:302018-03-12T11:02:56+5:30

फाल्गुनी पाठक का जन्म आज ही के दिन साल 1964 को मुंबई में हुआ था। आइए आज उनके जन्मदिन पर कुछ खास गाने सुनते हैं।

Happy birthday Falguni Pathak ‘Garba Queen: Here is the best falguni songs list | B'day Special:'गरबा क्वीन' फाल्गुनी पाठक का आज है जन्मदिन, सुनें दिल छूने वाले कुछ गानें

B'day Special:'गरबा क्वीन' फाल्गुनी पाठक का आज है जन्मदिन, सुनें दिल छूने वाले कुछ गानें

मुंबई(12 मार्च): गरबा क्वीन के नाम से जानी जानें वाली फाल्गुनी पाठक का आज जन्मदिन है। फाल्गुनी का आज 54वां जन्मदिन है। 90 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना किया था। फाल्गुनी पाठक का जन्म आज ही के दिन साल 1964 को मुंबई में हुआ था। आज फाल्गुनी गरवा के दौरान ही अधिकांशतौर पर फैंस से रुबरु होती हैं। वह एक तरह से गायब सी हो गई हैं, लेकिन आज भी उनके गाने फैंस को सुकून जरुर देते हैं।

फाल्गुनी की पहली एलबम

1998 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला एलबम 'याद पिया की आने लगी' इसी साल रिलीज हुआ था और काफी हिट भी हुआ था। इसके बाद अगले की साल 1999 में एलबम 'मैंने पायल है छनकाई' से फाल्गुनी ने सबके दिलों में जगह बना ली। जिसके बाद एक के बाद एक एल्बम के जरिए उन्होंने फैंस को दीवाना किया था।

 फाल्गुनी का बॉय लुक

 फाल्गुनी अपने बॉय लुक के लिए भी जानी जाती हैं। फाल्गुनी बचपन से ही इस लुक में रही है और उन्हे अपना यह लुक बहुत पसंद भी है। उन्होंने एक बार कहा भी था इस लुक के पीछे कोई कारण नहीं हैं लेकिन मुझे ये लुक खुद पर अच्छा लगता है इसलिए रखती हूं और आज ये फैंस के बीच पहचान भी पा चुका है। साथ ही फाल्गुनी अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी फेमस है। उन्होंने अब तक शादी भी नहीं की है। फाल्गुनी भले ही फिल्मो में गाना न गाती हो लेकिन वह अब भी स्टेज शोज करती रहती है और साथ ही वह नवरात्र में भी गाने गाती है।

Web Title: Happy birthday Falguni Pathak ‘Garba Queen: Here is the best falguni songs list

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे