लाइव न्यूज़ :

हैप्पी बर्थ डे भूमिका चावला: पहली ही फिल्म में सलमान के साथ आईं नजर, अपने टीचर से रोमांस के बाद की शादी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 21, 2018 09:16 IST

फैंस को अपनी पहली ही फिल्म में दीवाना करने वाली भूमिका चावला का आज जन्मदिन है।  भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 में हुआ था।

Open in App

सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' (2003) में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला भला किसको याद नहीं है। फैंस को अपनी पहली ही फिल्म में दीवाना करने वाली भूमिका चावला का आज जन्मदिन है।  भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 में हुआ था। सलमान के साथ करियार की शुरुआत करने वाली भूमिका बहुत की कम फिल्मों में नजर आईं थीं। लेकिन फिल्मों में सफर शुरू करने से पहले उन्होंने मॉडल के तौर पर खुद की पहचान बनाई थी। मॉडिंग के दौरान  उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलगु फिल्म से की थी उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा आइए आज भूमिका के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम किस्सों को जानते हैं।

ऐड से लेकर सिनेमा 

 एक आर्मी परिवार में जन्मीं भूमिका ने अपनी पढ़ाई दिल्ली में की।  लेकिन अभिनय का शौक रखने के कारण वह 1997 में मुंबई पहुंच गईं। जिसके बाद उन्हें ऐड और हिंदी म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला। एक के बाद एक ऐड करने के बाद भूमिका को अदनान सामी और उदित नारायण के म्यूजिक एल्बम में करने का मौका मिला और उन्होंने यहीं से सबको अपनी तरफ खींचा। इसके बाद भूमिका को जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मौका मिल गया। साल 2000 में भूमिका चावला ने 'युवाकुडु' नाम की पहली फिल्म की। 

सलमान के साथ डेब्यू

2003 में उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया, जहां उन्होंने फिल्म 'तेरे नाम' से डेब्यू किया। ये फिल्म उस समय की बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। लव स्टोरी पर बनी इस फिल्म में उन्होंने एक सहमी सी सीधी साधी लड़की का रोल प्ले किया था जिसने सभी को अपनी तरफ खींचा था। इस फिल्म के लिए उनको कई पुरस्कारों से नवाजा गया । कहा तो ये तक जाता है कई फैंस उनको भूमिका नहीं निरझरा के नाम से ही जानते थे। तेरे नाम के बाद उन्होंने साल 2004 में फिर सलमान खान के साथ फिल्म 'दिल ने जिसे अपना कहा' की। फिल्म में प्रीति जिंटा भी अहम किरदार में थीं, हालांकि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

टीचर से की शादी

जिस दौरान वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहीं थीं उसी दौरान उनको अपनी ही टीचर से इश्क हो गया था।  कहते हैं कि भूमिका के पति भरत ठाकुर उनके योगा टीचर थे। लेकिन दोनों का एक दूसरे पर कब दिल आ गया किसी को पता ही नहीं चला । 2007 में अपने ही योगा टीचर से शादी करके उन्होंने हर किसी को चौंका दिया था। कहते हैं करीब 3 साल योग क्लासेस के दौरान पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार और उसके बाद सात फेरे।

भूमिका का कमबैक

2007 में शादी के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह से सिनेमा से दूर सा कर लिया था। शादी के 9 साल बाद 2016 नें उन्होंने एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक किया।  उन्होंने फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी की बहम बनकर पर्दे पर वापसी की थी। बता दें कि भूमिका ने ऐड और म्यूजिक एल्बम से अपना करियर शुरू किया था। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?