लाइव न्यूज़ :

Gumraah Trailer: अपनी नई फिल्म में 'किलर लुक' में नजर आए आदित्य रॉय कपूर, पेचीदा मर्डर मिस्ट्री 'गुमराह' का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

By अंजली चौहान | Updated: March 23, 2023 16:37 IST

फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही दर्शकों की बेसब्री बढ़ गई है और फैन्स जल्द मूवी रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज'गुमराह' फिल्म के ट्रेलर में डबल रोल में नजर आ रहे आदित्य रॉय कपूर फिल्म में मृणाल ठाकुर बतौर पुलिस अधिकारी एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाती नजर आ रही हैं

Gumraah Trailer: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म 'गुमराह' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 'गुमराह' में पहली बार आदित्य डबल रोल में नजर आ रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और रोनित बोस पुलिस के किरदार में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही दर्शकों की बेसब्री बढ़ गई है और फैन्स जल्द मूवी रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में एक हत्या और दो संदिग्धों की तलाश जिसमें कौन सच्चा और कौन झूठा के सवाल के इर्द-गिर्द घूम रही है।

फिल्म में आदित्य अपने डबल रोल में जबरदस्त एक्टिंग करते हुए दिख रहे हैं, जिसमें वह एक ओर तो शातिर अंदाज में नजर आ रहे हैं वहीं, दूसरी ओर एक सुलझे-सरल शख्स के रूप में दिखाई दे रहे हैं। बतौर पुलिस के किरदार में मृणाल ठाकुर असल हत्यारे तक पहुंचने के लिए ट्रेलर में जद्दोजहद करती नजर आ रही हैं। 

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने खुद अपने इंस्टाग्राम से फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया है। ट्रेलर रिलीज करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हर कहानी के दो पहलू होते हैं सच और झूठ, लेकिन इस कहानी के पहलू हैं गुनाह और गुमराह।" 

सस्पेंस से भरा है फिल्म का ट्रेलर 

वर्धन केतकर द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म गुमराह का ट्रेलर 2 मिनट 23 सेकेंड का है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के दो रोल है जिसमें एक शालीन और सम्मानित है, जबकि दूसरा गुस्सैल स्वभाव का ठग है।

ट्रेलर का अधिकांश भाग दो संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ के इर्द-गिर्द घूमता हुआ प्रतीत होता है क्योंकि वह एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, फिल्म का यूट्यूब पर जो ट्रेलर रिलीज किया गया, उसकी शुरुआत मृणाल ठाकुर के एक डायलॉग से होती है। इसके बाद एक्टर की एंट्री होती है। फिल्म में दिखाई दे रहे हमशक्ल आरोपी पुलिस को गुमराह करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

बता दें कि गुमराह को भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो द्वारा किया गया है। यह फिल्म तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है। यह अरुण विजय और विद्या प्रदीप की साल 2019 में तमिल हिट 'थडम' की हिंदी रीमेक है। फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

टॅग्स :आदित्य रॉय कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?