तीसरी बार पिता बना ये सिंगर, शेयर की बेटे की क्यूट फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 11, 2019 09:28 AM2019-12-11T09:28:25+5:302019-12-11T09:28:25+5:30
जाने माने पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल पिता बन गए हैं। गिप्पी तीसरी बार पिता बने हैं।
जाने माने पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल पिता बन गए हैं। गिप्पी तीसरी बार पिता बने हैं। सिंगर के घर बेटे ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके उन्होंने खुद दी है। गिप्पी पहले से दो बेटों एकोमकार ग्रेवाल और गुरफतेह ग्रेवाल के पिता हैं।
ऐसे में अब वह तीसरे बेटे के पिता बनें हैं। इस बार उन्होंने अपने बेटे का नाम गुरबाज ग्रेवाल रखा है। गिप्पी ने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें उनके तीनों बेटे नजर आ रहे हैं। इस फोटो में उनके दोनों बड़े बेटे ब्लैक टी शर्ट में नजर आ रहे हैं वहीं उनका छोटा बेटा व्हाइट कपड़ों में नजर आ रहा है।
इस लुक में उनके बेटे बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं।इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'दूसरी चीजें हमें बदल सकती हैं लेकिन हम परिवार से ही शुरुआत करते हैं और इसी पर आकर रुकते हैं।
गिप्पी ने जैसे ही इस बात की जानकारी दी उनको बधाइयां मिलने लगीं। फैंस के अलावा सेलेब्स ने भी गिप्पी को बधाई दीं।। सिंगर बादशाह, सरगुन मेहता, गुरप्रीत घुग्गी, जरीन खान और नव बाजवा जैसे कई सेलेब्स ने बधाई दी है।