लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के सपोट में उतरी बॉलीवुड एक्ट्रेस, ट्वीट करके कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 6, 2019 15:36 IST

गौहर खान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सपॉर्ट में ट्वीट किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजीव गांधी पर आरोप लगाए जाने के बाद राहुल गांधी ने पलटवार किया था।

Open in App

लोकसभा चुनाव में इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स कांग्रेस और बीजेपी दो खेमें में बंटे नजर आ रहे हैं। अब इसी लिस्ट में बिग बॉस विनर गौहर खान का नाम जुड़ गया है।

गौहर खान ने ट्वीट के जरिेए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सपोर्ट किया है।बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने ट्वीट कर लिखा है 'आपके लिए ढेर सारा सम्मान!! आपके स्वर्गीय पिता राजीव गांधी  एक बहुत ही सम्माननीय और प्यारे प्रधानमंत्री थे!! उनके कद (स्टेचर) से जलन होना आसान है...आपने अपने सम्मान को कायम रखा. आप और मजबूत हों राहुल गांधी।

 दअअसल हैदरअसल हाल में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि आपके (राहुल गांधी) पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। उनके इस हमले का जवाब राहुल ने ट्वीट के जरिए दिए था।

इस पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मोदीजी, लड़ाई खत्म हो चुकी है। आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। खुद के बारे में अपनी आंतरिक सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पाएगा। सप्रेम और झप्पी के साथ- राहुल।'  

राहुल के इस ट्वीट पर गौहर खान ने उनका सपोर्ट किया है। ट्विटर पर गौहर के इस ट्वीट का काफी लोग सपॉर्ट कर रहे हैं जबकि एक बड़ी संख्या में लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।  

टॅग्स :राहुल गांधीगौहर खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस