लाइव न्यूज़ :

आलिया व भंसाली पर वेश्यालय की मालकिन गंगूबाई काठियावाड़ी के बेटे ने किया केस, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: December 27, 2020 20:15 IST

'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म के प्रोडक्शन को रोकने के लिए गंगूबाई के बेटे ने केस दर्ज कराया है। जानें पूरा मामला क्या है?

Open in App
ठळक मुद्देगंगूबाई के बेट ने कहा कि कहा कि जबसे फिल्म का प्रोमो आया है, उसके परिवार को लोग परेशान कर रहे हैं।केस दर्ज कराकर हर हाल में फिल्म के प्रोडक्शन को रोके जाने की मांग की गई है।

मुंबई: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर अब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब यह फिल्म एक तरह से देखा जाए तो कानूनी पचड़े में फंस गई है। इस फिल्म के प्रोडक्शन को रोकने तक की मांग की गई है। ऐसे में अब देखना यह है कि भंसाली व उनकी टीम इस मामले का कैसे निदान करती है।

एचटी के मुताबिक, इस फिल्म को जिस वेश्यालय से जोड़कर बनाया जा रहा था, अब उस 'गंगूबाई काठियावाड़ी' वेश्यालय की मालकिन के बेटे ने निर्देशक संजय लीला भंसाली व अभिनेत्री आलिया भट्ट के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

वेश्यालय की मालकिन के बेटे ने क्यों केस दर्ज कराया है?

बता दें कि इस फिल्म पर केस दर्ज कराते हुए गंगूबाई के बेटे ने कहा कि फिल्म के प्रोडक्शन को फिलहाल रोका जाना चाहिए। इसके साथ ही उसने कहा कि जबसे फिल्म का प्रोमो आया है, उसके परिवार को लोग परेशान कर रहे हैं। यही नहीं रिश्तेदारों को वेश्या का परिवार कहकर पुकारा जा रहा है। ऐसे में हर हाल में फिल्म के प्रोडक्शन को रोके जाने की मांग की गई है।

गंगूबाई के परिवार के सदस्य ने बॉम्बे सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया-

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इस साल 11 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि कोरोना वायरस के चलते ऐसा नहीं हो सका। हालांकि फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंगूबाई के परिवार के सदस्य ने बॉम्बे सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया है। 

फिल्म के पटकथा को लिखने वाले के खिलाफ भी केस दर्ज कराया-

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार ने इस फिल्म के पटकथा को लिखने वाले के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। फिल्म की कहानी लिखने वाले का नाम हुसैन जैदी बताया जा रहा है। जैदी पर आरोप है कि उसने गंगूबाई के जीवन पर अपनी नोबेल 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' को लिखा है। फिल्म इसी नोबेल की कहानी पर बेस्ड है। हालांकि, इन दोनों मामलों पर ऑफिशल कन्फर्मेशन का इंतजार है।

टॅग्स :गंगूबाई काठियावाड़ीआलिया भट्टसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?