लाइव न्यूज़ :

Gangubai Kathiawadi Trailer: आलिया भट्ट संग धाड़क अंदाज में दिखे अजय देवगन, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 4, 2022 13:00 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अजय देवदान स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस एक्ट्रेस की इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट और अजय देवदान स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया हैइसमें आलिया भट्ट के साथ अजय देवगन भी धाड़क अंदाज में नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने स्टाइल स्टेटमेंट के साथ एक्टिंग की वजह से भी फैंस के बीच फेमस हैं। चाहे बात उनकी फिल्म राजी की हो या फिर उड़ता पंजाब की आलिया ने हर फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। इसी क्रम में आलिया भट्ट अपनी नई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि फैंस एक्ट्रेस की इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया के अलावा अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। 

ट्रेलर की खास बात ये है कि इसमें आलिया भट्ट के साथ अजय देवगन भी धाड़क अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ विजय राज, जिम सर्भ, सीमा पाहवा और शांतनु महेश्वरी भी नजर आने वाले हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी एक ऐसी साधारण लड़की की कहानी बताती है, जिसके पास कमाठीपुरा के रेड लाइट एरिया में मैडम बनकर रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। 

3 मिनट 12 सेकंड के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर आलिया भट्ट फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी कैसे बनती हैं। यही नहीं, ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है गंगूबाई को राजनेता बनने की चाह है, जिसे वो अपने दम पर पूरा करती है। ट्रेलर में बच्चियों की शिक्षा पर भी जोर दिया गया है और सन्देश देने की कोशिश की गई है कि महिलाएं अपने दम पर बहुत कुछ कर सकती हैं। ट्रेलर में डायलॉग बेहतरीन तरीके से पेश किए गए हैं, जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ी स्क्रीन पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 

टॅग्स :गंगूबाई काठियावाड़ीअजय देवगनसंजय लीला भंसालीआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?