लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का धमाल, आलिया भट्ट की फिल्म ने 15 दिनों में कमाए 100 करोड़

By अनिल शर्मा | Updated: March 11, 2022 13:31 IST

फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थी और इसे दर्शकों तथा समीक्षकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है

मुंबईः फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया ने गंगूबाई का किरदार निभाया है, जो 1960 के दशक में मुंबई के रेड-लाइट इलाके कमाठीपुरा की शक्तिशाली महिलाओं में से एक थीं।

फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थी और इसे दर्शकों तथा समीक्षकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने ट्विटर पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़े साझा करते हुए लिखा, ‘‘ एक बार फिर वह हमारे दिलों और बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हैं... फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ देखने के लिए टिकट खरीदें...। ’’

आलिया ने भी फिल्म के 100 करोड़ रुपये की कमाई करने का जश्न मनाते हुए एक रेस्तरां से तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और लिखा ‘‘आप सभी का इतने प्यार के लिए शुक्रिया।’’ फिल्म में विजय राज, सीमा पाहवा और शांतनु माहेश्वरी जैसे कलाकार भी हैं। वहीं, अभिनेता अजय देवगन भी इसमें अतिथि भूमिका में हैं।

टॅग्स :आलिया भट्टबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!