लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा के कथित चैट में आया नाम तो भड़कीं 'गंदी बात' ऐक्ट्रेस फ्लोरा सैनी, कहा- हॉटशॉट ऐप में काम...

By अनिल शर्मा | Updated: July 28, 2021 12:33 IST

राज कुंद्रा और उनके सहयोगी उमेश कामत के बीच हुई कथित व्हाट्सऐप चैट्स में अभिनेत्री का नाम आया है। कुंद्रा और उमेश के बीच फ्लोरा को उनके आने वाले एप बॉलीफेम के लिए एक गाने की शूटिंग के लिए लेने की बात हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देगंदी बात ऐक्ट्रेस फ्लोरा सैनी का राज कुंद्रा और उनके सहयोगी की चैट में नाम सामने आया हैअभिनेत्री ने इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर की हैफ्लोरा सैनी ने कहा कि उनके चुप रहने से लग रहा था कि जरूर वे कुछ छिपाना चाहती हैं

मुंबईः पोर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा के खिलाफ कई अभिनेत्रियों के बयान सामने आ चुके हैं। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम भी पीड़ितों से सामने आकर बयान दर्ज कराने की अपील कर रही है। इस बीच मामले में एक नया नाम जुड़ गया है। एकता कपूर की गंदी बात सीरीज की ऐक्ट्रेस फ्लोरा सैनी का नाम सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा और उनके सहयोगी उमेश कामत के बीच हुई कथित व्हाट्सऐप चैट्स में अभिनेत्री का नाम आया है। कुंद्रा और उमेश के बीच फ्लोरा को उनके आने वाले एप बॉलीफेम के लिए एक गाने की शूटिंग के लिए लेने की बात हुई थी। हाल ही में फ्लोरा सैनी ने एक वीडियो बनाकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। साथ में अपनी स्पष्टीकरण दी है। 

फ्लोरा सैनी ने कहा है कि मेरी कभी राज कुंद्रा से बात नहीं हुई। अभिनेत्री ने कहा कि अगर दो लोग मेरा नाम ले रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि मुझे उन लोगों की बातचीत के बारे में पता है। फ्लोरा ने कहा, उनके चुप रहने से लग रहा था कि जरूर वे कुछ छिपाना चाहती हैं, जरूर उनका मामले से कोई संबंध है लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। गंदी बात अभिनेत्री ने कहा कि  उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उनके अलावा भी बोल्ड सीन करने वाली दूसरी अभिनेत्रियों को भी नाम आ रहा है। 

फ्लोरा ने इस बात को जरूर कबूला है कि उनके पास कास्टिंग वालों के फोन कभी-कभी आते थे। वे पूछते थे उनसे कि हॉट शॉट एप के लिए वेब सीरिज बन रही है, क्या वे काम करेंगी? लेकिन उन्होंने हमेशा मना किया है। आगे कहा, चूंकि उनका किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं है इसलिए उनका नाम मामले में घसीट लिया गया।

 

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!