लाइव न्यूज़ :

'गदर2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फैंस भी कहेंगे Waah!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 16, 2018 15:27 IST

 'गदर' 2016 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि 'गदर-2' से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है

Open in App

गदर फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अब गदर2 पर्दे पर आने को तैयार है।  'गदर-2' अब दर्शकों की कसौटी पर कसे जाने के लिए तैयार है। आज 'गदर-2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में  देशभक्ति से भरी इस फिल्म में पाकिस्तान और आतंकवाद का जमकर बैंड बजाया गया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं भोजपुर फिल्म गदर2 की।

 'गदर' 2016 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि 'गदर-2' से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। 'गदर-2' 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में पवन सिंह नजर आए थे और ट्रेलर की शुरुआत उनके डायलॉग के साथ ही की गई है।

इस फिल्म के ट्रेलर में एक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। फिल्म में रोमांटिक एंगल भी है और हॉट सीन्स भी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे विशाल सिंह के जबरदस्त एक्शन और फिल्म की अभिनेत्रियों माही खान, सनी सिंह , निशा दुबे और श्रेया मिश्रा को दिखाया गया है। जबकि भोजपुरिया सुल्तान राजू सिंह माही भी एक अलग अंदाज में ट्रेलर में दिख रहे हैं। इंदिरा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी 'गदर-2' के  प्रोड्यूसर संजय सिंह राजपूत और राजेश त्रिपाठी हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकिसी प्रेरणा से कम नहीं वहीदा-गुरु दत्त का प्रेम, पढ़ें प्यार से खुदकुशी तक की इश्क-ए-दास्तां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?