लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री के घर पर डकैती मामले में चारों आरोपी बरी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 16, 2019 08:14 IST

एक अदालत ने 2016 में एक टेलीविजन अभिनेत्री के घर पर डकैती डालने के मामले में आरोपी चार लोगों को बरी कर दिया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस. बी. बहालकर ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में नाकाम रहा है.

Open in App

यहां की एक अदालत ने 2016 में एक टेलीविजन अभिनेत्री के घर पर डकैती डालने के मामले में आरोपी चार लोगों को बरी कर दिया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस. बी. बहालकर ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में नाकाम रहा है. अभियोनज पक्ष के अनुसार यहां मीरा रोड स्थित हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली अभिनेत्री लोवी सासन तीन और चार फरवरी 2016 की दरम्यानी रात अपने एक रिश्तेदार के घर पर किसी कार्यक्रम में गई थीं.

उनके पड़ोसियों ने चार फरवरी की सुबह उन्हें फोन कर घर पर लूटपाट की सूचना दी. घर पहुंचने पर अभिनेत्री ने पाया कि लुटेरे करीब 4.07 लाख रुपए के जेवर और नकदी लेकर चंपत हो गए हैं. अभियोजन पक्ष ने बताया कि सोसाइटी के वाचमैन ने जब लुटेरों को परिसर में घुसने से रोका तब उन्होंने उसकी पिटाई की और पड़ोसियों के घरों पर बाहर से ताला लगा दिया.

अभिनेत्री ने बाद में चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 395 (डकैती), 397 (जान से मारने और गंभीर चोट पहुंचाने के मकसद से लूटपाट या डकैती) और 458 (जबरन घर में घुसने) के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. 27 फरवरी 2016 को पुलिस ने अपराध में कथित संलिप्तता के लिए संजय कल्याण काले (28), रमेश कल्याण काले (33), सुरेश विश्राम काले उर्फ संतोष देवीदास चव्हाण (38) और अशोक राजेंद्र शिंदे उर्फ राजा विश्राम काले (40) को गिरफ्तार किया.

आरोपियों के वकील ने दलील दी कि मामले में उनके मुवक्किलों की शिनाख्त परेड नहीं की गई. हाउसिंग सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे ढंके हुए नजर आ रहे हैं और उनके पास से लूट का कोई माल भी बरामद नहीं हुआ है. उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि उनके मुवक्किलों को संदेह का लाभ दिया जाए. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने चारों आरोपियों को बरी कर दिया.

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?