लाइव न्यूज़ :

Forbes India Celebrity 100 List को देखकर कंगना रनौत की बहन रंगोली ने खोया आपा, मैगजीन को बताया फ्रॉड-जानिए पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 20, 2019 14:33 IST

फोर्ब्स इंडिया लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पहले नंबर पर रखा गया है। जबकि अक्षय कुमार, सलमान खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहरुख खान को भी टॉप 10 में जगह मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देफोर्ब्स इंडिया ने गुरुवार को साल 2019 के भारत के टॉप 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की हैमैगजीन ने इस साल की कमाई के आधार पर इस लिस्ट को तैयार किया है

फोर्ब्स इंडिया ने गुरुवार को साल 2019 के भारत के टॉप 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। मैगजीन ने इस साल की कमाई के आधार पर इस लिस्ट को तैयार किया है। फोर्ब्स इंडिया लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पहले नंबर पर रखा गया है। जबकि अक्षय कुमार, सलमान खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहरुख खान को भी टॉप 10 में जगह मिली है।

खास बात ये है कि इस लिस्ट में कंगना रनौत को जगह 70वीं मिली है। साथ ही पत्रिका ने इसी साल कंगना की रिलीज हुई फिल्म मणिकर्णिका के आधार पर उनकी कमाई 17.5 करोड़ को बताया है। जिसके बाद कंगना की बहन रंगोली का गुस्सा फूटा है।

रंगोली ने अब ट्वीट करके फोर्ब्स की लिस्ट पर हमला किया और इस फ्रॉड करार दिया है। रंगोली ने ट्वीट करके इस लिस्ट पर निशाना साधा है। रंगोली आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी तरह से अपनी बात रखती रहती हैं।

रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये फोर्ब्स इंडिया एक नंबर का फ्रॉड है, मैं इन्हें चैलेंज करती हूं कि ये एक भी सेलेब्रिटी की इनकम को साबित करके दिखाए जो इन्होने अपनी मैगजीन में लिखी हैं। ये सब पीआर है. कंगना इससे ज्यादा टैक्स भर्ती है जितनी उनकी इनकम बताई गई है,

इसके आगे रंगोली ने लिखा कि यहां तक कंगना रनौत को भी नहीं पता कि उसने इस साल कितने कमाए हैं। ये बात सिर्फ मैं और उसका अकाउंट डिपार्टमेंट जानता है, जो पूरी तरह से गोपनीय है। अभी तक फाइनेंसियल ईयर खत्म भी नहीं हुआ।

आपको बता दें कि 2016 से इस लिस्ट में सलमान खान टॉप पर हैं लेकिन इस पर सलमान खान को नुकसान हुआ है । इस बार सलमान की जगह विराट कोहली ने ले ली है और सलमान तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। जबकि खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पेश किए गए हैं।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?