लाइव न्यूज़ :

रामायण में इस कारण से दारा सिंह को मिला था हनुमान का रोल, बेटे मे सालों बाद किया खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 10, 2020 07:01 IST

दारासिंह ने इसके बाद बी.आर. चोपड़ा के महाभारत सीरियल में भी हनुमान की भूमिका निभाई थी. विंदु पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं, ''पिताजी जब तक जिंदा थे, वही हनुमान का रोल करते थे

Open in App
ठळक मुद्देदारासिंह के हनुमानजी का चेहरा बन जाने की दिलचस्प कहानी उनके बेटे विंदु दारा सिंह बड़े ही रोचक अंदाज में सुनाते हैं1976 में डायरेक्टर चंद्रकांत ने एक फिल्म बनाई 'बजरंग बली' और उसमें मेरे पिता को हनुमानजी का रोल दिया

दारासिंह के हनुमानजी का चेहरा बन जाने की दिलचस्प कहानी उनके बेटे विंदु दारा सिंह बड़े ही रोचक अंदाज में सुनाते हैं. विंदु बताते हैं, ''यह रामानंद सागर के रामायण सीरियल से भी पहले की बात है. 1976 में डायरेक्टर चंद्रकांत ने एक फिल्म बनाई 'बजरंग बली' और उसमें मेरे पिता को हनुमानजी का रोल दिया. फिल्म सुपरहिट रही 'जय संतोषी मां' जितनी और मेरे पिताजी घर-घर में पवनपुत्र हनुमान के रूप में ही पहचाने जाने लगे.''

11 साल बाद रामायण सीरियल आया. ''रामानंद सागरजी को हम पापाजी कहते हैं. उन्होंने यह सीरियल बनाने का बीड़ा उठाया. दीपिका चिखलिया सीताजी के लिए पहली पसंद थीं, लेकिन अरुण गोविल श्रीराम के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे.

पापाजी को एक रात सपना आया जिसमें उन्होंने मेरे पिताजी को हनुमान के रूप में देखा. पिताजी को बुलाकर तत्काल वह रोल दे दिया. पापाजी को कोई मना नहीं कर सकता था. बरसों कुश्तियां लड़ने के कारण पिताजी के घुटने कमजोर हो चले थे. उनकी उम्र भी 60 हो चुकी थी, लेकिन पिताजी को हनुमान की भूमिका निभानी ही पड़ी.'' रामायण ने दारासिंह की हनुमान की भूमिका को अमर बना डाला. दारासिंह ने इसके बाद बी.आर. चोपड़ा के महाभारत सीरियल में भी हनुमान की भूमिका निभाई थी.

विंदु पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं, ''पिताजी जब तक जिंदा थे, वही हनुमान का रोल करते थे. उनके निधन के बाद यह जिम्मेदारी मुझे मिली. मुझे 1996 में जय वीर हनुमान सीरियल में हनुमान की भूमिका ऑफर की गई. मैं पहले पिताजी के कारण प्रसिद्ध भूमिका करने से हिचकिचा रहा था, लेकिन फिर मैंने चुनौती को स्वीकार लिया. मुझे दिल्ली की रामलीला में हर साल हनुमान की भूमिका निभाने के लिए बुलाया जाता है.

हनुमानजी की मेरी सर्वश्रेष्ठ भूमिका तेलुगू फिल्म में थी, जिसे महान बापू ने डायरेक्ट किया था.'' विंदु को इस बात की खुशी है कि 'रामायण' सीरियल ने सागर परिवार को दोबारा आर्थिक तौर पर मजबूत कर दिया. इस सीरियल से जुड़ा हर एक व्यक्ति कामयाब हुआ.

(सुभाष के. झा )

टॅग्स :रामायणहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस