लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले में एफआईआर दर्ज 

By भाषा | Updated: November 4, 2018 02:20 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने कथित रूप से सड़क यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और दो अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने के पुलिस को शनिवार को निर्देश दिये।

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर यहां की एक अदालत ने कथित रूप से सड़क यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और दो अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने के पुलिस को शनिवार को निर्देश दिये।

वकील सुधीर कुमार ओझा ने एक शिकायत दर्ज कराकर इन लोगों पर गत 12 अक्टूबर को शहर की यात्रा के दौरान सड़क यातायात को बाधित करने का आरोप लगाया था। 

इस शिकायत के बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार ने मुजफ्फरपुर में काजी मोहम्मदपुर पुलिस थाने को अभिनेत्री और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये।

ओझा ने कहा था कि रवीना टंडन ने प्रणव कुमार और उमेश सिंह के एक होटल का उद्घाटन 12 अक्टूबर को किया था।

अपनी शिकायत में ओझा ने आरोप लगाया कि टंडन के इस कार्यक्रम के कारण वह काफी देर तक यातायात जाम में फंसे रहे।

उन्होंने अदालत से दंड़ प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने और इन तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का पुलिस को निर्देश देने का अनुरोध किया था। 

टॅग्स :रवीना टंडनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस