लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: हिट साबित हुई वरुण धवन की फिल्म ‘ऑक्टोबर’, जानें अब तक का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2018 15:02 IST

फिल्म ‘ऑक्टोबर’ 13 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर सराहा जा रहा है।

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल:  वरुण धवन और बनीता संधू की नई फिल्म ‘ऑक्टोबर’ 13 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर सराहा जा रहा है।  ऐसे में फिल्म को रिलीज हुए अब एक हफ्ता हो गया है।

 फिल्म ने शुरुआत में कमाई थोड़ा थीमी की थी, लेकिन हफ्ता पूरा होते होते फिल्म हिट की श्रेणी में शामिल हो गई है। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि फिल्म ने अपने पहले 7 दिनों में 30.24 करोड़ रुपये की कमाई की है।

ऑक्टोबर की अब तक की कमाई

पहले दिन: 5.04 करोड़ रुपयेदूसरे दिन: 7.47 करोड़ रुपयेतीसरे दिन: 7.74 करोड़ रुपयेचौथे दिन: 2.70 करोड़ रुपयेपांचवे दिन: 2.61 करोड़ रुपयेछठे दिन: 2.43 करोड़ रुपयेसांतवे दिन: 2.25 करोड़ रुपये

फिल्म ने अब तक 30.24 करोड़ का जादुई आंकड़ा पा लिया है। फिल्म ‘ऑक्टोबर’ की पहले हफ्ते की कमाई को देखकर ऐसा लग सकता है कि यह आंकड़ा वरुण धवन की फिल्म के मुताबिक थोड़ा कम है। हालांकि हम आपको बता दे कि डायरेक्टर शुजीत सरकार की ‘ऑक्टोबर’ एक विषय आधारित फिल्म है, जिसे सीमित स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया गया है। 

फिल्म इंडस्ट्री ने भी इस फिल्म की तारीफ में कोई कमी नहीं छोड़ी है। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म की तारीफ में एक ट्वीट में लिखा, 'ऑक्टोबर फिल्म, एक पुष्प हरश्रंगार का, जेंटल, सॉफ्ट, श्रीकृष्ण इसे पारिजात कहते थे, बंगाल में शिउली कहा जाता है। एक ऐसा अनोखा पेड़ जो फूलों के फल बनने का इंतजार नहीं करता। चांदनी रात में चमकता है, सुबह होने से पहले झड़ जाता है।' 

टॅग्स :वरुण धवनबॉक्सबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल