लाइव न्यूज़ :

काफी खर्चीला था 'आंखें' फिल्म का बंदर, शाम होते ही पीने लगता था शराब; गोविंदा ने किया खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: September 14, 2021 10:23 IST

हाल ही में द कपिल शर्मा शो पर बतौर मेहमान नजर आए गोविंदा ने फिल्म के इस बंदर से जुड़े कुछ दिलचस्प और हैरान कर देने वाले किस्से सुनाए। गोविंदा के साथ शो में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी शरीक हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे गोविंदा ने कपिश शर्मा के शो पर आंखें के इस बंदर से जुड़े कुछ दिलचस्प और हैरान कर देने वाले किस्से सुनाएगोविंदा ने कहा कि शाम होते ही यह पीने लगता था और बहुत पीता थागोविंदा ने कहा का चंकी पांडे इस बंदर को हाथ भी नहीं लगाता था

मुंबईः साल 1993 में गोविंदा और चंकी पांडे अभिनीत फिल्म 'आंखें' को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया था। फिल्म में दो हीरो थे लेकिन एक तीसार भी हीरो था जिसके बिना फिल्म अधूरी हो जाती है। वह था गोविंदा का सह-कलाकार बंदर। 

हाल ही में द कपिल शर्मा शो पर बतौर मेहमान नजर आए गोविंदा ने फिल्म के इस बंदर से जुड़े कुछ दिलचस्प और हैरान कर देने वाले किस्से सुनाए। गोविंदा के साथ शो में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी शरीक हुई थीं। शो का एक फॉर्मेट है, जिसमें सितारों के सोशल मीडिया पोस्ट पर आए मजेदार कमेंट्स को दिखाया जाता है। जिसे 'पोस्ट का पोस्टमार्टम' कहा जाता है।

इस दौरान कपिल शर्मा गोविंदा के इंस्टाग्राम के कुछ पोस्ट और उनपर आए प्रशंसकों के कमेंट्स को दिखाते हैं। इसी में से एक पोस्ट उनकी फिल्म आंखें को लेकर सामने आता है। इस पोस्ट को गोविंदा ने फिल्म के 27 साल पूरे होने पर साझा की थी जिसमें वह फिल्म के बंदर के साथ नजर आए थे। तस्वीर में बंदर गोविंदा के सिर पर बैठा होता है।

इस पोस्ट पर आए कमेंट्स को पढ़ते कपिल पढ़ते हैं जिसमें से अधिकर बंदर को लेकर ही किए गए होते हैं। इसी में से एक कमेंट होता है- इसकी फीस आपसे भी ज्यादा थी तभी सिर पर बैठा है। इस पर गोविंदा बताते हैं कि वाकई में यह बहुत ही खर्चीला था। शाम होते ही पीने लगता था। गोविंदा बताते हैं कि यह एंगल पर कभी जंप नहीं करता था। इस पर कपिल कहते हैं- बेवड़ा बंदर। यह पहले इंसान था पीते-पीते बंदर हो गया है। कपिल की इस बात पर सब ठहाके लगाने लगते हैं। वहीं गोविंदा कहते हैं कि वाकई बहुत पीता था। और चंकी पांडे तो इसे छूता भी नहीं था।

टॅग्स :गोविंदाकपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!