लाइव न्यूज़ :

Fighter box office collection: ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' ने तीसरे दिन 27 करोड़ बटोरे, जानिए अब तक की कमाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 28, 2024 11:25 IST

तीन दिनों को मिलाकर 'फाइटर' की कुल कमाई 94 करोड़ के करीब हो गई है। आशा है कि जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रोशन-स्टारर 'फाइटर' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की'फाइटर' की कुल कमाई 94 करोड़ के करीब हो गई

Fighter box office collection: ऋतिक रोशन-स्टारर 'फाइटर' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की।  गणतंत्र दिवस की छुट्टी के दिन यानी कि 26 जनवरी को फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और इसकी कमाई में 70% से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई। 26 जनवरी को  'फाइटर' ने  39 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन 27 जनवरी को इसकी कमाई में और उछाल आया और फिल्म ने शनिवार को 27 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 

इस तरह से तीन दिनों को मिलाकर 'फाइटर' की कुल कमाई 94 करोड़ के करीब हो गई है। आशा है कि जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। रविवार को फिल्म की कमाई से ज्यादा उछाल आने की उम्मीद है और ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि यह आंकड़ा 28 जनवरी की शाम तक 130 करोड़ तक पहुंच सकता है। 

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, फाइटर एक एक्शन फिल्म है। यह वायु सेना के लड़ाकू पायलटों के जीवन पर आधारित है। दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फाइटर को 2डी और 3डी दोनों संस्करणों में रिलीज किया गया है। फिल्म के दोनों संस्करणों के लिए शाम के शो में दर्शकों की सबसे ज्यादा उपस्थिति देखी गई। 

हालाँकि फिल्म के शुरुआती दिन का कलेक्शन ऋतिक रोशन के स्टारडम के अनुरूप नहीं हैं। सिद्धार्थ आनंद के साथ उनकी पिछली दो फिल्मों ने बड़ी शुरुआत की थी। ऋतिक की टॉप ओपनिंग वॉर रही, जिसने 2019 में 53 करोड़ रुपये की कमाई की और दुनिया भर में लगभग 470 करोड़ रुपये की कमाई की। बैंग बैंग ने 27 करोड़ रुपये से शुरुआत की और वैश्विक स्तर पर 350 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

सिद्धार्थ आनंद की बतौर निर्देशक ये आठवीं फिल्म है। करीब 200 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है ये आने वाला समय ही बताएगा। मसाला हिंदी फिल्म की तरह बनाई गई ‘फाइटर’ की तुलना  टॉम क्रूज की फिल्मों ‘टॉप गन’ और ‘टॉप गन मैवेरिक’ से भी हो रही है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनऋतिक रोशनअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल