लाइव न्यूज़ :

दुखद: मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का 59 साल में हुआ निधन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जताया शोक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2020 09:59 IST

वेंडल के निधन की खबर सबसे पहले गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे के ट्विटर हैंडल पर लोगों को देखने को मिली। इसके बाद इस खबर की पुष्टि की गई।

Open in App
ठळक मुद्देफेमस फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स का बुधवार को निधन हो गया है।वेंडल का आकस्मिक निधन गोवा में हुआ है।

फेमस फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स का बुधवार को निधन हो गया है। वेंडल का आकस्मिक निधन गोवा में हुआ है। वह महज 59 साल के थे। फैशन डिजाइनर ने अपने घर में अंतिम सांस ली है। उनके मृत्यु की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

वेंडल के निधन की खबर सबसे पहले गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे के ट्विटर हैंडल पर लोगों को देखने को मिली। इसके बाद इस खबर की पुष्टि की गई।  किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वेंडल अब इस दुनिया में नहीं रही हैं।

वेंडल इन दिनों गोवा में एक कॉस्ट्यूम म्यूजियम पर काम कर रहे थे और हाल ही में इसके बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी जानकारी दी थी। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने म्यूजिं को देश का पहला कॉस्ट्यूम म्यूजियम बताया था।छह साल पहले भारत सरकार का पद्मश्री सम्मान पाने वाले वेंडल के निधन पर केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक प्रगट किया है। रॉड्रिक्स के निधन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'वेंडेल रॉड्रिक्स के अचानक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह भारत के सबसे प्रसिद्ध डिजाइनर थे। मेरी संवेदना वेंडेल के परिजनों के साथ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?