लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर ने भोपाल में मतदान के एक हफ्ते बाद लोगों से की वोट की अपील, यूजर्स बोले- देर से हुई क्या पेमेंट

By मेघना वर्मा | Updated: May 19, 2019 14:22 IST

बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी करने वाले हैं। इसके अलावा वह 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में व्यस्त हैं।

Open in App

देशभर में आज लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में वोट की अपील कई एक्टर और एक्ट्रेसेस कर रहे हैं। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा एक्टर फरहान अख्तर ने भी इस पर ट्वीट किया है। मगर फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया है। 

दरअसल फरहान ने भोपाल में चुनाव के एक हफ्ते बाद भोपाल के लोगों से वोट करने की अपील की है। फरहान ने ट्वीट करके लिखा, 'प्रिय भोपाल के मतदाताओं, यही वह टाइम है जब आप अपने शहर को एक और गैस त्रासदी से बचा सकते हो.' #SayNoToPragya #SayNoToGodse #RememberTheMahatma #ChooseLoveNotHate' उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। 

बता दें 12 मई को भोपाल में मतदान हो चुका है मगर फरहान अख्तर ने 19 मई को वहां के लोगों से वोटिंग की अपील की है। जिस वजह से उनके फैंस इस ट्वीट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

एक यूजर ने लिखा, '12 मई को वोट था आज अपील कर रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा पेमेंट देर से पहुंचा होगा एक यूजर ने लिखा फरहान को पता ही नहीं कि भोपाल में इलेक्शन हो भी चुके हैं। हैरानी की बात तो ये है कि फरहान ने अभी तक इस पोस्ट को डिलीट नहीं किया है। 

एक्टर की पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ की, तो कहा जा रहा है कि वह जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी करने वाले हैं। इसके अलावा वह 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में व्यस्त हैं।

टॅग्स :फरहान अख़्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्कीनाम सुनकर कांप जाते थे चीनी... मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाएंगे एक्टर फरहान अख्तर, फिल्म '120 बहादुर'

बॉलीवुड चुस्कीDon-3: पता चल गई 'डॉन-3' की कहानी! शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की वजह भी फरहान अख्तर ने बताई

बॉलीवुड चुस्कीहबी निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची फरहान अख्तर के घर, जानें इस खास मुलाकात के पीछे का राज

बॉलीवुड चुस्कीDon 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी स्पेशल ट्रेनिंग करेंगे, थाईलैंड के विशेषज्ञों से सीखेंगे एक्शन, निर्देशक फरहान अख्तर का ये है प्लान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?