लाइव न्यूज़ :

CAA पर बोले फरहान अख्तर, सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कराने का समय बीत चुका

By भाषा | Updated: December 18, 2019 15:58 IST

फरहान अख्तर ने कहा, ‘‘मुंबई में अगस्त क्रांति मैदान पर 19 दिसंबर को मिलता हूं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का वक्त अब निकल चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने बुधवार को कहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरेंगे अख्तर की यह प्रतिक्रिया दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में रविवार को दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के तीन दिन बाद आई है

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने बुधवार को कहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरेंगे क्योंकि सिर्फ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करने का वक्त अब निकल चुका है।

अभिनेता ने ट्विटर पर घोषणा की कि बृहस्पतिवार को अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन में वह हिस्सा लेंगे। अख्तर ने कहा, ‘‘मुंबई में अगस्त क्रांति मैदान पर 19 दिसंबर को मिलता हूं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का वक्त अब निकल चुका है।’’ अभिनेता ने संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी की व्याख्या करने वाली एक तस्वीर भी साझा की है।

संशोधित नागरिकता कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से यहां आए हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी और जैन समुदाय के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने का प्रावधान है जिन्हें उन देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा हो।

अख्तर की यह प्रतिक्रिया दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में रविवार को दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के तीन दिन बाद आई है। अभिनेता के पिता और गीतकार जावेद अख्तर, अभिनेता जीशान अयूब, परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और अनुराग कश्यप समेत कई कलाकारों ने विश्वविद्यालय के भीतर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर छात्रों के प्रति एकजुटता प्रकट की है। 

टॅग्स :फराह खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की120 बहादुर को टैक्स फ्री किये जाने की उम्मीद में फरहान अख्तर

बॉलीवुड चुस्कीसोनू सूद ने साझा की अपने पहले पोर्टफोलियो की तस्वीर, फराह खान ने कह दी ये बात

बॉलीवुड चुस्कीकेबीसी के मंच पर दीपिका ने की अपने पति रणवीर की शिकायत, बिग बी ने डांट लगाने के लिए मिलाया फोन

बॉलीवुड चुस्कीपुलिस को 'बहुत खराब हालत' में मिले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, रिहैब में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड चुस्कीदोनों डोज लेने के बावजूद कोवीड पॉजिटिव हुई फराह खान, कहा शायद मैंने अपना काला टीका नहीं लगाया था

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?