लाइव न्यूज़ :

शिबानी दांडेकर ने कहा- रिया चक्रवर्ती से गिद्धों जैसा व्यवहार कर रही है मीडिया, उसका कसूर सिर्फ एक लड़के से प्यार करना था...

By अमित कुमार | Updated: September 2, 2020 15:59 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लगातार सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। लेकिन अबी तक सीबीआई के हाथ कुछ भी ऐसा नहीं लगा है जो रिया को गुनहगार साबित कर सकें।

Open in App
ठळक मुद्देरिया और शिबानी की जान-पहचान काफी पुरानी है।सुशांत की मौत के बाद रिया को शिबानी संग देखा गया था। शिबानी ने अब रिया का पक्ष लेते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।

फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर अब रिया चक्रवर्ती को लेकर अपनी बात रखी है। रिया के पक्ष में शिबानी दांडेकर ने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। शिबानी दांडेकर से पहले तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और विद्या बालन रिया के सपोर्ट में अपनी बात कह चुकी हैं। रिया और शिबानी की जान-पहचान काफी पुरानी है। सुशांत की मौत के बाद रिया को शिबानी संग देखा गया था। 

शिबानी ने अब रिया का पक्ष लेते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। शिबानी ने लिखा, मैं रिया चक्रवर्ती को तबसे जानती हूं, जब वह 16 साल की थीं, वाइब्रेंट, मजबूत, जिंदादिल और ब्राइट स्पार्क की तरह...जीवन से भरी हुई। पिछले कुछ दिनों से रिया और उसके परिवार ने बहुत कष्ट झेला है। मीडिया रिया को पहले से दोषी साबित कर चुकी है। जिसका रिया की इमेज पर बहुत गहरा असर पड़ा है।

मीडिया पर फूटा शिबानी का गुस्सा

मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए शिबानी आगे लिखती हैं कि हमने देखा है कि मीडिया किस तरह से गिद्धों जैसा व्यवहार कर रहा है जैसे किसी डायन के शिकार पर हों। एक बेगुनाह परिवार पर इल्जाम लगा रहे हैं और टूट जाने की हद तक टॉर्चर कर रहे हैं। मीडिया ने रिया से उनका आधारभूत मानव अधिकार भी छीन लिया है। मीडिया खुद ही फैसला कर रही है। शिबानी ने अपने पोस्ट में और भी कई सारी बातों का जिक्र किया है। 

रिया के सपोर्ट में विद्या ने कही ये बड़ी बात

वहीं एक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के लिए हो रही ''घटिया बातों'' से उनका दिल टूट जाता है। साथ ही कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि त्रासदी ''मीडिया सर्कस'' में बदल गई है। अभिनेता राजपूत को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे के गलत इस्तेमाल को लेकर सीबीआई रिया और उसके परिवार वालों के खिलाफ जांच कर रही है।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतशिबानी दांडेकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!