लाइव न्यूज़ :

दुखद: 'दबंग' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में जबरदस्त डायलॉग लिखने वाले राइटर जलीस शेरवानी का हुआ निधन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 2, 2018 09:44 IST

Writer Jalees sherwani Passed Away: एक से एक नायाब डायलॉग लिखने वाले जलीस शेरनानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Open in App

मुंबई, 2 अगस्त:  एक से एक नायाब डायलॉग लिखने वाले जलीस शेरनानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिल्मों में शानदार डायलॉग के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले मशहूर राइटर जलीस शेरवानी के निधन से हर कोई चौंक गया है। 

ऐसे में खबरों की मानें तो जलीस बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे उनका इलाज चल रहा था। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर कुछ देर में अस्पताल से उनके निवास पाटलिपुत्र, ओशिवारा, अंधेरी पश्चिम पहुंचेगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे।

जलीस शेरनानी ने 'प्रतिघात', 'कनवरलाल', 'संग्राम', 'एक था राजा', 'माफिया' जैसी अनगिनत फिल्मों के डायलॉग लिखे। वहीं, 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'हम तुम्हारे हैं सनम', जैसी फिल्मों के गाने से भी उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इन गानों के जो बोल उन्होंने लिखे वो आज भी फैंस के दिलों में राज करते गैं। 

सबसे खास बात यह है कि जलीस शेरवानी ने सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों के डायलॉग और गाने लिखे। आखिरी बार उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने लिखे। इससे पहले वह सलमान खान की फिल्मों 'गर्व', 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'दबंग', 'दबंग 2', 'वांटेड' और 'हैलो ब्रदर' के भी गाने लिख चुके हैं।

उत्तर प्रदेश मे कासगंज के रहने वाले जलीस फिल्म राइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुक हैं। फिलहाल इस बात का पता नहीं लग पाया है कि आखिर किस बीमारी के चलते उनका निधन हुआ है।

मनोरंजन और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  हमारा यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुडजलीस शेरवानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?