लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस को लेकर ED ने दर्ज किया मामला, हो सकती है मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 31, 2020 21:07 IST

सुशांत सुसाइड केस को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामला दर्ज कर लिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह का आरोप है कि रिया ने अपने करियर को बढ़ाने के मकसद से मई 2019 में उनके बेटे के साथ दोस्ती बढ़ाई थीअधिकारियों के मुताबिक ईडी राजपूत के धन और उनके बैंक खातों के कथित दुरुपयोग के आरोपों की जांच करना चाहती है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को लेकर जहां इतने दिनों से सीबीआई जांच की मांग हो रही है तो वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले को दर्ज कर लिया है। सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद ईडी ने कदम उठाया है। दरअसल, सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि उनके बेटे के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन किया गया है।

ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर सकती है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि गुरुवार को ईडी ने बिहार पुलिस से सुशांत की मौत के सिलसिले में रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की कॉपी मांगी थी। इसी सिलसिले में अधिकारियों ने बताया था कि मामले में संभावित धन शोधन कोण से जांच करने के लिए प्राथमिकी की कॉपी मांगी गई है। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस संदर्भ में बिहार पुलिस को पत्र लिखा है।

ईडी धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत संभावित जांच के लिए मामले को देख रही है। बता दें, सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने अपने बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ हाल ही में एफआईआर दर्ज कराई थी। सिंह का आरोप है कि रिया ने अपने करियर को बढ़ाने के मकसद से मई 2019 में उनके बेटे के साथ दोस्ती बढ़ाई थी। अधिकारियों के मुताबिक ईडी राजपूत के धन और उनके बैंक खातों के कथित दुरुपयोग के आरोपों की जांच करना चाहती है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस